ऑपरेशन के लिए गई थी कोमल, बेटी के जन्म के बाद मां नहीं लौटी; नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप

मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा स्थित भारद्वाज नर्सिंग होम में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत । परिजनों ने इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम संचालक, डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतका की पहचान उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के सिडकुल रोशनाबाद क्षेत्र के गांव खाला टीहरा निवासी कोमल के रूप में हुई है। उनके पति नीटू पाल ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  आयुर्वेद और आधुनिक तकनीक से लाभान्वित हुए लोग

परिजनों के अनुसार, कोमल को 22 जून को डिलीवरी के लिए रामपुर तिराहा स्थित भारद्वाज नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने सामान्य प्रसव संभव न बताते हुए ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।

नीटू पाल का आरोप है कि ऑपरेशन से पहले उनकी पत्नी की हालत सामान्य थी, लेकिन ऑपरेशन के दौरान स्थिति बिगड़ गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि हालत गंभीर होने पर जिम्मेदार डॉक्टर मरीज को ऑपरेशन टेबल पर छोड़कर चले गए।

इसे भी पढ़ें:  फायरिंग कांडः गोलियां दागने वाले बाप-बेटे समेत पांच पर एफआईआर

परिजनों के मुताबिक, इसी दौरान कोमल ने एक बच्ची को जन्म दिया। कुछ देर बाद अस्पताल स्टाफ ने परिवार से कहा कि मरीज को बचाने के लिए उसे तुरंत बड़े अस्पताल ले जाना होगा। इसके बाद परिजन कोमल को गंभीर हालत में मेरठ के सुभारती अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिवार में शोक है, जबकि नवजात बच्ची जीवित बताई गई है।

इसे भी पढ़ें:  लुटेरी दुल्हन सोनाक्षी का एक और शिकार आया सामने

पीड़ित परिवार का आरोप है कि नर्सिंग होम में योग्य डॉक्टरों की अनुपस्थिति में ऑपरेशन किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों की पहचान और योग्यता के बारे में उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। तहरीर में नीटू पाल ने नर्सिंग होम संचालिका, सुमित पाल और ऑपरेशन में शामिल डॉक्टरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

Also Read This

11 साल की बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म, जंगल में मिला शव

दिल्ली-  दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र के छतरपुर एक्सटेंशन इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई।दिल्ली का महरौली इलाका एक दिल दहला देने वाली घटना से कांप उठा है। यहां छतरपुर एक्सटेंशनसे एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी ने बच्ची के शव को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर जंगल में फेंक दिया। इस जघन्य अपराध ने पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना दिया है। दिल्ली पुलिस

Read More »

1000 से ज्यादा CCTV खंगालकर कार तक पहुंची पुलिस, प्रकाश चौक अपहरण का आरोपी ‘छोटा राजन’ गैंग से जुड़ा था

मुजफ्फरनगर में प्रकाश चौक से नौकरी का झांसा देकर  युवती को कार में अपहण कर ले जाने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सतपाल उर्फ सत्तू के पैर में गोली लगी है, जबकि उसकी फायरिंग में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। चंडीगढ़ निवासी सतपाल उर्फ सत्तू का कुख्यात ‘छोटा राजन’ गैंग से संबंध रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न राज्यों में हत्या, लूट और दुष्कर्म समेत दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि 19 जून को प्रकाश चौक से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा युवती को झांसा देकर ओरा कार में

Read More »