ENCOUNTER–छोटा राजन गैंग का सीरियल इनामी रेपिस्ट सत्तू मुठभेड़ में घायल

आमने-सामने की फायरिंग में दो सिपाहियों को भी लगी गोली, पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त, दलित किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म में था वांछित, 25 हजार का इनाम हुआ था घोषित

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की छोटा राजन गिरोह के शातिर सीरियल रेपिस्ट से सीधी मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश सतपाल उर्फ सत्तू घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश की फायरिंग में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। जबकि पुलिस वाहन भी गोली लगने से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हथियार, फर्जी आधार कार्ड, कार और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी सत्तू ने शहर से एक दलित किशेारी का अपहरण किया और पंजाब ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसको छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस किशोरी को पहले ही बरामद कर चुकी है। इसके बाद से आरोपी की तलाश थी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अम्बेडकर जयंती पर मंत्री कपिल देव ने काटा केक, दी बधाई

एसपी सिटी अमृत जैन ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि 19 जून को सिविल लाइन क्षेत्र के प्रकाश चौक से एक नाबालिग किशोरी के अपहरण की घटना सामने आई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए एसओजी सहित कई पुलिस टीमों का गठन किया गया था। सीसीटीवी फुटेज, टोल प्लाजा रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी।

सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि सिविल लाइन पुलिस तथा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीम बामनहेड़ी-रूड़की रोड पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध ओरा कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला। पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश की गोली लगने से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए तथा पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी सतपाल उर्फ सत्तू गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  रालोद में आक्रोश-जाट संसद के नेता पलसानिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतपाल उर्फ सत्तू पुत्र मुन्नूराम निवासी रामदरबार, सेक्टर-32, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। सतपाल छोटा राजन गिरोह का सक्रिय सदस्य और एक सीरियल रेपिस्ट है। उसके कब्जे से एक पिस्टल, कारतूस, फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल फोन, ओरा कार तथा अपहृत किशोरी के कानों की बालियां बरामद हुई हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण, दुष्कर्म, रंगदारी और डकैती समेत विभिन्न गंभीर अपराधों के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह पंजाब की लुधियाना जेल से फरार चल रहा था और करीब 15 साल उसने जेल में बिताये हैं। उसकी गिरफ्तारी पर मुजफ्फरनगर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

इसे भी पढ़ें:  पश्चिम बंगाल विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

घायल आरोपी बदमाश सतपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन यहां गंभीर अवस्था होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है, जबकि घायल पुलिसकर्मियों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक नेटवर्क, फरारी के दौरान की गई गतिविधियों और अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

Also Read This

11 साल की बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म, जंगल में मिला शव

दिल्ली-  दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र के छतरपुर एक्सटेंशन इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई।दिल्ली का महरौली इलाका एक दिल दहला देने वाली घटना से कांप उठा है। यहां छतरपुर एक्सटेंशनसे एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी ने बच्ची के शव को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर जंगल में फेंक दिया। इस जघन्य अपराध ने पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना दिया है। दिल्ली पुलिस

Read More »

ऑपरेशन के लिए गई थी कोमल, बेटी के जन्म के बाद मां नहीं लौटी; नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप

मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा स्थित भारद्वाज नर्सिंग होम में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत । परिजनों ने इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम संचालक, डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतका की पहचान उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के सिडकुल रोशनाबाद क्षेत्र के गांव खाला टीहरा निवासी कोमल के रूप में हुई है। उनके पति नीटू पाल ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  शटर तोड़कर ज्वैलर्स की दुकान से एक करोड़ के आभूषण पार, तीन संदिग्ध सीसीटीवी में कैदपरिजनों के अनुसार, कोमल को 22 जून को डिलीवरी के लिए

Read More »

1000 से ज्यादा CCTV खंगालकर कार तक पहुंची पुलिस, प्रकाश चौक अपहरण का आरोपी ‘छोटा राजन’ गैंग से जुड़ा था

मुजफ्फरनगर में प्रकाश चौक से नौकरी का झांसा देकर  युवती को कार में अपहण कर ले जाने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सतपाल उर्फ सत्तू के पैर में गोली लगी है, जबकि उसकी फायरिंग में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। चंडीगढ़ निवासी सतपाल उर्फ सत्तू का कुख्यात ‘छोटा राजन’ गैंग से संबंध रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न राज्यों में हत्या, लूट और दुष्कर्म समेत दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि 19 जून को प्रकाश चौक से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा युवती को झांसा देकर ओरा कार में

Read More »