मुजफ्फरनगर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, दो नाबालिग झुलसे

हादसे के बाद डीएम और एसएसपी ने किया मौके का निरीक्षण, दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद बुझाई आग, गांव में सनसनी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक अवैध पटाखा गोदाम में अचानक लगी आग ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। आग की चपेट में आकर दो नाबालिग मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसको रैफर किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं।

खतौली तहसील अंतर्गत रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर माफी में शनिवार की सुबह को एक पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

इसे भी पढ़ें:  मोदी-योगी की सरकारों में हो रहा किसानों का कल्याणः कपिल देव

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के दौरान यह सामने आया कि गोदाम में काम कर रहे दो नाबालिग किशोर आग की चपेट में आकर झुलस गए। घायलों की पहचान कासिम (15 वर्ष) पुत्र कादिर और हुजैफा (15 वर्ष) पुत्र आजम के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसको हायर सेंटर रैफर करने की बात सामर्ने आइी है।

सीओ फुगाना यतेन्द्र सिंह नागर भी घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मीडिया कर्मियों को बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि जिस स्थान पर पटाखों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था, वह गोदाम बिना किसी वैध लाइसेंस के संचालित हो रहा था। गोदाम संचालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र के कुछ लोगों द्वारा यह गोदाम गांव निवासी उमरोज से किराये पर लेकर पटाखा निर्माण का कार्य किया जा रहा था।
मौके पर पहुंचे डीएम और एसएसपी ने भी गोदाम का गहन निरीक्षण किया।

इसे भी पढ़ें:  बिजोपुरा में चुनावी रंजिश में हिंसा, महिला प्रधान के बेटे व पौत्र सहित नौ नामजद

एसएसपी संजय वर्मा ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में अवैध रूप से पटाखा निर्माण की पुष्टि हुई है। संबंधित आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि पुलिस टीम को फरार आरोपियों की तलाश के लिए निर्देश दे दिये गये हैं। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि हादसे में घायल बच्चों के उचित उपचार की व्यवस्था कराई जा रही है। इसके साथ ही अवैध रूप से गोदाम चलाने पर संपत्ति मालिक और किरायेदारों पर भी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मामूली विवाद में सरवट में चले लाठी-डंडे चार घायल, चार नामजद

जनपद में ऐसे अवैध पटाखा निर्माण पर रोक लगाने के लिए संयुक्त सघन अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया है, ताकि भविष्य की घटनाओं की संभावना को रोका जा सके। गांव में इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और प्रशासन से ऐसे अवैध कारखानों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में भी जांच अभियान शुरू कर दिया है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में रोगियों को मिला उपचार का दोहरा लाभजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »