मारपीट से आहत युवक ने खुद पर डीजल छिड़ककर लगाई आग

गांव गंगधाड़ी गांव में विवाद के बाद हुई वारदात से सनसनी, जलते युवक की वीडियो देखकर सहमे लोग

मुजफ्फरनगर। खतौली थाना क्षेत्र के गांव गंगधाड़ी में शुक्रवार को मामूली विवाद ने उस समय रौंगटे खड़े कर देने वाला मोड़ ले लिया, जब एक युवक ने मारपीट से क्षुब्ध होकर सार्वजनिक रूप से आत्मदाह का प्रयास किया। युवक द्वारा खुद को आग के हवाले करने का पूरा घटनाक्रम पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  परीक्षा देने जा रही छात्राओं की ई रिक्शा को एम्बुलेंस ने मारी टक्कर....देखें वीडियो

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी हिमांशु का वहीं के रहने वाले टिंकू नामक युवक से किसी बात को लेकर तीखा विवाद हो गया था। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान टिंकू ने हिमांशु के साथ मारपीट की। इस अपमान और मारपीट से हिमांशु इतना आहत हुआ कि उसने घर में रखा डीजल अपने ऊपर छिड़का और खुद को आग लगा ली। देखते ही देखते युवक आग की लपटों में घिर गया। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि युवक आग की लपटों से घिरा हुआ है और आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़ रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और झुलसी हुई अवस्था में हिमांशु को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  "नाला घोटाला" की पोल खुलते ही मचा हड़कंप, ईओ का किया घेराव, भाजपा नगराध्यक्ष ने दी मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। एसपी सिटी अमृत जैन और सीओ खतौली ने अस्पताल पहुंचकर घायल हिमांशु से बातचीत की और उसका बयान दर्ज करने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दबिश देकर आरोपी टिंकू को हिरासत में ले लिया है। सीओ खतौली ने बताया शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद और मारपीट का सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में वैधानिक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इस घटना के बाद से गंगधाड़ी गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  धोखा, ठगी और फर्जीवाड़े की साजिश का काला खेल-numax city!

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  “नाला घोटाला” की पोल खुलते ही मचा हड़कंप, ईओ का किया घेराव, भाजपा नगराध्यक्ष ने दी मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनीजनपद के

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »