छुट्टी पर आये फौजी ने अधेड़ की हत्या कर शव गंगनहर में फेंका

पुट्ठी इब्राहिमपुर गांव में वारदात से सनसनी, गला घोंटकर की गई हत्या, फौजी समेत तीन लोगों पर आरोप

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां छुट्टी पर आए एक फौजी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक अधेड़ की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

रामराज थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय सुरेश कुमार की हत्या का खुलासा पुलिस ने महज कुछ दिनों में कर दिया। सुरेश कुमार, जो पुट्ठी इब्राहिमपुर गांव के निवासी थे, 16 अप्रैल की शाम से लापता हो गए थे। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में साफ दिखाई दिया कि तीन युवक सुरेश को कार में बैठाकर ले जा रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान करते हुए मेरठ जनपद के सैफपुर फिरोजपुर गांव निवासी विकुल गुर्जर को हिरासत में लिया।

इसे भी पढ़ें:  मन की बात कार्यक्रम राष्ट्र जागरुकता का बड़ा अभियानः मीनाक्षी स्वरूप

पुलिस पूछताछ में फौजी विकुल ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह सेना में तैनात है और इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था। 16 अप्रैल की शाम को वह अपने दो साथियों कार्तिक भाटी और आदेश गोस्वामी के साथ कार में शराब पीते हुए मीरापुर से रामराज की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ईंट भट्ठे के पास खड़े सुरेश से बातचीत हुई और उसे कार में बैठा लिया गया। आरोप है कि कुछ देर बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद विकुल और उसके साथियों ने सुरेश का गला घोंट दिया। हत्या के बाद शव को गंगनहर में फेंक दिया गया ताकि साक्ष्य मिटाया जा सके। इसके बाद से परिजन लगातार सुरेश की तलाश में जुटे हुए थे, उसकी गुमशुदगी की सूचना भी पुलिस को दी गई थी। इसी तलाश के दौरान सीसीटीवी फुटेज ने सुरेश की हत्या की वारदात से पर्दा उठाया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दस निकायों पर धनवर्षा, सरकार से मिले 36.11 करोड़

पुलिस ने विकुल की निशानदेही पर गंगनहर से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जानसठ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है, जिसे देखते हुए एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, अपहरण और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  गंगा ने किया बैराज पार, पानीपत-खटीमा हाईवे पर यातायात रूका, देखें वीडियो....

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  देवबंद के लालवाला जमीन विवाद में दो गिरफ्तार, पुलिस का दावा—हमले और कब्जे की कोशिश में थे शामिलजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »