सोशल मीडिया पोस्ट पर सियासी बवाल, सपा नेता के खिलाफ एफआईआर की मांग

एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष की एडिट फोटो पोस्ट करने का आरोप, भावनाएं आहत करने की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे कार्यकर्ता

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के एक पदाधिकारी पर धार्मिक और सामाजिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सोशल मीडिया पर डाली गई एक पोस्ट ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। इस मामले में आरोप है कि समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शमशेर मलिक ने अपने फेसबुक अकाउंट से एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की तस्वीर को एडिट कर आपत्तिजनक रूप में साझा किया। इसके लिए एआईएमआईएम के कुछ कार्यकर्ता सपा नेता के खिलाफ शिकायत लेकर शहर कोतवाली पहुंचे और मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए कोतवाली प्रभारी को तहरीर सौंपी।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, उक्त फोटो को इस तरह से संपादित किया गया कि उसमें हिजाब और बुर्का दर्शाकर मजाक उड़ाया गया। साथ ही पोस्ट के साथ की गई टिप्पणी को भी आपत्तिजनक बताया गया है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने थाना कोतवाली नगर पहुंचकर प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  खाटू श्याम संकीर्तन में उमड़े श्रद्धालु, भजनों की गूंज से गूंजा मंदिर परिसर

उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की पोस्ट न केवल एक व्यक्ति विशेष की छवि को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि पूरे समुदाय को निशाना बनाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करती है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। बताया जा रहा है कि इस घटना को लेकर जिले के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर भी एआईएमआईएम समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  रोड साइड एनीमल की खातिर मुजफ्फरनगर में शैल्टर बनाएगा अर्जुन फाउंडेशन

सपा नेता पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम पर की थी ये टिप्पणी

सपा नेता शमशेर मलिक की जिस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए कोतवाली नगर में तहरीर दी है, वो पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम को लेकर की गई थी। दरअसल, एआईएमआईएम ने भी इस चुनाव में बड़ी संख्या में विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। यहां भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। सपा नेता ने अपनी पोस्ट में कहा कि- बंगाल से सबकः यूपी अब संभलने की बारी है!
बंगाल के नतीजों ने एक कड़वा सच आईने की तरह साफ कर दिया है। एआईएमआईएम जैसी पार्टियाँ और हुमायूं कबीर जैसे लोग जब-जब चुनावी मैदान में उतरती हैं,उनका मकसद जीतना नहीं, बल्कि एक खास खेमे के वोटों में सेंध लगाकर भाजपा की राह आसान करना होता है। बंगाल में पतंग ने और हुमायूँ कबीर ने जो माहौल खराब किया, उसका सीधा फायदा किसे मिला,यह सबके सामने है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-दिल दहला देने वाली वारदातः पत्नी की बेरहमी से की हत्या

उत्तर प्रदेश के लिए सीधी नसीहतः आने वाले चुनावों में नारों और जज्बाती तकरीरों के जाल में फंसने से बचें। याद रखिए, लोकतंत्र में आपका वोट सिर्फ एक पर्ची नहीं, बल्कि आपकी आने वाली नस्लों का भविष्य है। अगर यूपी में भी वोटों का बिखराव हुआ, तो नतीजे बंगाल जैसे ही होंगे।
बड़ी बात- वोट उसे दें जो ज़मीन पर लड़ रहा हो, उसे नहीं जो सिर्फ वोटों को बांटकर किसी और की जीत की स्क्रिप्ट लिख रहा हो। इस पोस्ट के साथ ही सपा नेता ने एक तस्वीर

Also Read This

रोहित का शव मिला बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटों बाद लापता हुआ था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला में 28 वर्षीय रोहित का शव रविवार सुबह जंगल के पास एक नाले में मिला। परिजनों के अनुसार, वह बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटे बाद घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  खाटू श्याम संकीर्तन में उमड़े श्रद्धालु, भजनों की गूंज से गूंजा मंदिर परिसर  मृतक की पहचान गांव गोयला निवासी रोहित पुत्र मेहर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रोहित ने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मनाया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह

Read More »

तितावी लापता किशोरी बरामद: पुलिस ने दो दिन बाद सकुशल खोजा

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी की तलाश के लिए गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे खोज निकाला। बरामदगी अभियान में सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह, तितावी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार और ढिढावली चौकी इंचार्ज विकास कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस की ओर से किशोरी के लापता होने के कारण या बरामदगी के स्थान के संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसे भी पढ़ें:  खाटू श्याम संकीर्तन में उमड़े श्रद्धालु, भजनों की

Read More »

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा तथा अपने जीवन में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन से हुआ। उपस्थित साधकों ने योग और ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति,

Read More »