खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी, जबकि इरशाद अहमद घर पर मौजूद थे। इरशाद के अनुसार, उसी दौरान इकराम ने सुनियोजित तरीके से मकान में आग लगा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि घर का फर्नीचर, सोफा, बेड, अलमारी और गैस चूल्हा समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया।

इसे भी पढ़ें:  महिला को सम्मोहित कर जेवर उड़ाने वाला कालनेमि बलदेव गिरफ्तार

सूचना मिलते ही खतौली और जानसठ से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मौके पर गैस सिलेंडर नहीं मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसे पहले ही हटा दिया गया था।

इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने नीट यूजी 2026 में लहराया सफलता का परचम

समीना ने आरोप लगाया कि इकराम लगातार उनका पीछा कर रहा था और उन्हें शांतिपूर्वक जीवन नहीं जीने दे रहा था। उनका कहना है कि इसी रंजिश के चलते इकराम ने मौका पाकर घर में आग लगा दी।स्थानीय जानकारी के अनुसार, समीना का मुंहबोला भाई राकेश पुत्र राम अवतार कश्यप का भी घर पर आना-जाना रहता था, लेकिन आगजनी की घटना के पीछे मुख्य रूप से इकराम पर ही आरोप लगाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  कीया कार की बुकिंग में युवती से धोखाधड़ी, 6.50 लाख लेकर भी नहीं की डिलीवरी
Share This Article