खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है।

इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है। उन्होंने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि तकनीकी खामी और प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा पूरे नगर को भुगतना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली तहसील होली मिलन में अधिवक्ताओं ने उड़ाया गुलाल

एक लीकेज से पूरा नगर क्यों बंद?

डॉ. अथर ने अपने पत्र में कहा है कि अगर किसी एक क्षेत्र में पाइपलाइन फटती है, तो केवल उसी हिस्से की आपूर्ति रोकी जानी चाहिए। लेकिन खतौली में व्यवस्था ऐसी है कि एक जगह खराबी आते ही पूरे नगर की सप्लाई बंद करनी पड़ती है।

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि लगभग दो वर्ष पहले नगर पालिका को यह सुझाव दिया गया था कि हर गली और प्रमुख स्थानों पर बॉल वाल्व लगाए जाएं। इससे किसी एक इलाके में खराबी होने पर पूरे शहर की जलापूर्ति रोकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें:  माहौल बिगाड़ने की कोशिश, देवस्थल के पास मीट मिलने से तनाव

पूर्व सभासद का आरोप है कि इस सुझाव पर अब तक अमल नहीं किया गया। उनके मुताबिक, अधिकारियों की उदासीनता की वजह से नगर आज भी उसी पुरानी व्यवस्था पर चल रहा है, जिसका नुकसान आम लोगों को उठाना पड़ रहा है।

मंडलायुक्त को भेजे गए पत्र में डॉ. अथर ने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। पहली, होली चौक क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को तुरंत ठीक कर जलापूर्ति बहाल की जाए। दूसरी, नगर में गलीवार और प्रमुख बिंदुओं पर बॉल वाल्व लगाने का काम प्राथमिकता से कराया जाए। तीसरी, लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

उनका कहना है कि अगर समय रहते तकनीकी सुधार कर दिए जाते, तो आज पूरे नगर को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने प्रशासन से जनहित के इस मसले को गंभीरता से लेने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बुज़ुर्ग की मौत, घर से बाहर निकलते ही हुआ हादसा

स्थानीय लोगों का भी कहना है कि समस्या सिर्फ आज की नहीं है। नगर में जलापूर्ति व्यवस्था लंबे समय से शिकायतों के घेरे में रही है। लोगों का मानना है कि बार-बार की दिक्कतों के बावजूद स्थायी समाधान की दिशा में ठोस काम नहीं हुआ।

इस बीच, खतौली चेयरमैन शाहनवाज लाल ने हाल ही में बयान जारी कर नगरवासियों को जल्द जलापूर्ति सुचारु कराने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा है कि आपूर्ति बहाल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और समस्या को जल्द दूर किया जाएगा।

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  गुड़ मंडी में कृषि प्रदर्शनीः नई तकनीकों से रूबरू होंगे किसानस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बुज़ुर्ग की मौत, घर से बाहर निकलते ही हुआ हादसावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक

Read More »