अवैध हथियारों के सौदागरों पर्दाफाश, चार बदमाश दबोचे

मुजफ्फरनगर। जनपद में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक .32 बोर की पिस्टल एक .32 बोर का रिवाल्वर तथा पांच हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीओ सिटी एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि शहर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले गिरोह के सदस्य मिमलाना रोड स्थित न्यू गुडलक बारात घर के पास सौदा करने आने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पर पीएम-सीएम पर टिप्पणी करने वाले को सिखाया सख्त सबक

सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिद्धार्थ पुत्र सुभाष निवासी ग्राम मुथरा थाना चरथावल, अमरीश कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी ग्राम मुथरा थाना चरथावल, हिमांशु पुत्र नरेश कुमार निवासी ग्राम रायपुर थाना बाबरी शामली और दीपक कुमार पुत्र सुरेश पाल निवासी केवलपुरी थाना सिविल लाइन के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें:  प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी के ठहराव से दूर हुई नाराज़गी, भाजपा कार्यकर्ताओं में लौटी ऊर्जा

सीओ सिटी के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में अमरीश और दीपक ने पुलिस को बताया कि सिद्धार्थ और हिमांशु अवैध हथियार बेचने का काम करते हैं। उनसे एक पिस्टल और एक रिवाल्वर की मांग की गई थी। इसके लिए दोनों को 2500-2500 रुपये अग्रिम भुगतान के रूप में दिए गए थे, जबकि शेष रकम हथियार मिलने के बाद देने का तय हुआ था। पुलिस के अनुसार आरोपी हथियार लेने के लिए मौके पर पहुंचे थे तभी टीम ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं जो अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित करते थे।

इसे भी पढ़ें:  सठेडी में पुल निर्माण साइट से तीन लाख की मशीन चोरी

पुलिस द्वारा आरोपियों के मोबाइल सीडीआर और बैंक खातों की जांच की जा रही है ताकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके। साथ ही आरोपियों के विस्तृत आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विक्रांत कुमार, उपनिरीक्षक पवन प्रताप सिंह, कांस्टेबल अजय यादव, राहुल कुमार, हेमंत तथा मुनेन्द्र राणा शामिल रहे।

Also Read This

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बोले: गौमांस से कमाई करने वालों को सनातन समाज माफ नहीं करेगा

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रविवार को लालगंज में कहा कि गाय के मांस से आय करने वालों को सनातन समाज कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने गौ माता के सम्मान को सनातन समाज की आस्था से जुड़ा बताते हुए कहा कि जो व्यक्ति गौ माता को मानता है, वह उस पर अत्याचार नहीं कर सकता। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती लालगंज पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया और अनुयायियों को संबोधित करते हुए कई सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में यूजीसी इक्विटी एक्ट के विरोध में उग्र हुआ वैश्य समाजबृजेंद्र नगर के दुर्गा माता मंदिर परिसर में

Read More »

खाड़ी युद्ध का यूपी निर्यात पर असर, 11 हजार करोड़ व्यापार खतरे में

खाड़ी युद्ध का यूपी निर्यात पर असर अब साफ दिखाई देने लगा है। ईरान पर हमले के बाद खाड़ी देशों में बढ़ती अस्थिरता से उत्तर प्रदेश के निर्यातक चिंतित हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यूएई को होने वाले करीब 11 हजार करोड़ रुपये के निर्यात पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ सकता है, जिसमें जेम-एंड-ज्वैलरी और मीट कारोबार प्रमुख हैं। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण प्रदेश के मीट, चीनी और चावल कारोबारियों की बेचैनी बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो प्रदेश के निर्यात को बड़ा झटका लग सकता है। पहल इंडिया फाउंडेशन के सहायक शोधकर्ता जशन कक्कड़ के अनुसार यूएई, ईरान की

Read More »

खतौली महिला दिवस सम्मान समारोह में समाजसेवा करने वाली महिलाएं सम्मानित

खतौली महिला दिवस कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हेरिटेज फूड लिमिटेड के खतौली स्थित दुग्ध अवशीतन केंद्र पर ग्रामीण क्षेत्र की दुग्ध व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। यह कार्यक्रम हेरिटेज फूड लिमिटेड की उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशिका श्रीमती नारा अवनेश्वरी तथा कार्यकारी निदेशिका नारा ब्राह्मणी के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं के योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अशोक शर्मा (अध्यक्ष) और सत्येंद्र आर्य (संरक्षक), कौमी एकता कमेटी ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में दुग्ध व्यवसाय को आगे

Read More »

योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी से भड़का आक्रोश, पुतला फूंका

योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारी आक्रोश देखने को मिला। हजरतगंज चौराहे पर युवाओं और छात्र नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए आरोपी मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंका और उसकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चार दिन का अल्टीमेटम भी दिया है। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व छात्र नेता और अधिवक्ता अनुराग तिवारी ने बताया कि बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम

Read More »

तरुण हत्या मामला उत्तम नगर में आरोपियों के घर चला बुलडोजर

तरुण हत्या मामला उत्तम नगर में अब नया मोड़ आ गया है। होली के दिन हुई युवक तरुण की हत्या के आरोपियों के घर पर दिल्ली नगर निगम की ओर से बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। रविवार सुबह बुलडोजर कॉलोनी में पहुंचा और दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू किया गया। इस कार्रवाई के दौरान मकान के कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई अनधिकृत निर्माण को लेकर की गई। बुलडोजर से मकान का कुछ हिस्सा तोड़ा गया। आसपास के मकानों को नुकसान से बचाने के लिए बाद में निगमकर्मियों ने हथौड़ों का उपयोग करते हुए सावधानी से निर्माण

Read More »