गूगल मैप का धोखाः छूटी पुलिस भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थी पहुंचे शामली

चार अभ्यर्थियों ने लगाया गलत लोकेशन देकर भटकाने का आरोप, पुलिस-प्रशासन गूगल और भर्ती बोर्ड से करेगा पत्राचार

मुजफ्फरनगर। तकनीक पर बढ़ती निर्भरता के बीच गूगल मैप की कथित त्रुटि चार युवाओं के लिए भारी पड़ गई। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए गाजियाबाद और हापुड़ के चार अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के बजाय शामली जनपद के जंगल क्षेत्र में भटक गए, जिससे उनकी परीक्षा छूट गई। मामले को लेकर अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन से शिकायत की है, जबकि पुलिस प्रशासन ने गूगल से जवाब तलब करने और भर्ती बोर्ड से भी आवश्यक पत्राचार करने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार धमेन्द्र चौधरी, अरुण मलिक, विशाल और नकुल की उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा बुधवार को सुबह पहली पाली में नई मंडी थाना क्षेत्र के पटेल नगर स्थित दीपचंद ग्रेन चैम्बर इंटर कॉलेज में आयोजित थी। चारों अभ्यर्थी मोटरसाइकिल से परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हुए थे और मार्गदर्शन के लिए गूगल मैप का सहारा लिया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि गूगल मैप पर परीक्षा केंद्र की लोकेशन खोजने पर उन्हें मुजफ्फरनगर पहुंचाने के बजाय शामली जनपद के चंदहेड़ी गांव के जंगल क्षेत्र की ओर निर्देशित कर दिया गया। गलत स्थान पर पहुंचने और वास्तविक स्थिति समझने में काफी समय व्यतीत हो गया। इसके बाद वे तत्काल परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हुए, लेकिन तब तक परीक्षा आरंभ हो चुकी थी और निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के कारण उन्हें प्रवेश नहीं मिल सका।

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी की मुजफ्फरनगर सभा में गठबंधन का सियासी तड़का

परीक्षा से वंचित रहने के बाद चारों अभ्यर्थी जिला मुख्यालय पहुंचे और अपनी शिकायत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के समक्ष रखी। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा। वहां अभ्यर्थियों ने अधिकारियों को पूरी घटना से अवगत कराया और न्याय की मांग की। पीड़ित अभ्यर्थी विशाल ने बताया कि उनका परीक्षा केंद्र दीपचंद ग्रेन चैम्बर इंटर कॉलेज, नई मंडी क्षेत्र में निर्धारित था। परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए उन्होंने गूगल मैप का उपयोग किया, लेकिन मैप ने गलत लोकेशन दिखा दी। उन्होंने बताया कि वे गूगल मैप के भ्रमित किये जाने पर शामली जनपद तक पहुंच गए, जिससे परीक्षा समय पर नहीं दे सके। विशाल ने यह भी कहा कि प्रवेश पत्र पर परीक्षा केंद्र की लोकेशन से संबंधित कोई क्यूआर कोड उपलब्ध नहीं था। यदि क्यूआर कोड होता तो सही स्थान तक पहुंचना आसान हो सकता था। उन्होंने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने बताया कि चार अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र मुजफ्फरनगर स्थित दीपचंद ग्रेन चैम्बर इंटर कॉलेज पटेलनगर में निर्धारित था, लेकिन गूगल मैप पर संबंधित कॉलेज की लोकेशन शामली जनपद में प्रदर्शित होने के कारण वे भ्रमित होकर गलत दिशा में चले गए और परीक्षा से वंचित रह गए। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की ओर से प्राप्त प्रार्थना-पत्र के आधार पर गूगल और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से आवश्यक पत्राचार तथा वार्ता की जाएगी। साथ ही भर्ती बोर्ड से यह अनुरोध भी किया जाएगा कि भविष्य में परीक्षा प्रवेश पत्रों पर परीक्षा केंद्र की सटीक लोकेशन के लिए क्यूआर कोड अनिवार्य रूप से अंकित किया जाए, ताकि अभ्यर्थियों को ऐसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर फर्जी परिवहन अधिकारी बनकर वसूली करने वाले 8 आरोपी दबोचे

इस घटना ने डिजिटल नेविगेशन सेवाओं की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे महत्वपूर्ण अवसरों में अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन मैपिंग सेवाओं पर निर्भरता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में गलत लोकेशन प्रदर्शित होने की स्थिति में उम्मीदवारों को गंभीर नुकसान उठाना पड़ सकता है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच के बाद गूगल और संबंधित एजेंसियां इस मामले में क्या स्पष्टीकरण देती हैं।

इसे भी पढ़ें:  मनी लांड्रिंग का डर दिखाकर ईडी अधिकारी बन की 50 लाख की ठगी

Also Read This

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  कल्लरपुर में धूमधाम से मनेगा श्रीमहाकाल भैरवाष्टमी महोत्सवबचना

Read More »

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद, एक दर्जन से अधिक मुकदमे मिले दर्ज मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी की मुजफ्फरनगर सभा में गठबंधन का सियासी तड़काबुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में

Read More »