मुजफ्फरनगर-फर्जी जमानत कराने में अधिवक्ता का शातिर मुंशी गिरफ्तार

खालापार पुलिस ने किया फर्जी जमानत रैकिट का पर्दाफाशः आरोपी से अवैध असलहा और पेशेवर जमानतियों के दो आधार कार्ड बरामद

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने पेशेवर जमानतदारों के सहारे अपराधियों की फर्जी जमानत कराने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कचहरी परिसर में सक्रिय यह नेटवर्क मोटी रकम लेकर फर्जी कागजात, गलत पहचान और पेशेवर जमानतदारों के माध्यम से आरोपियों को कारागार से बाहर निकालने के अवैध धंधे में लिप्त था। गिरोह के मुख्य संचालक की भूमिका निभाने वाले एक मुंशी को पुलिस ने धर दबोचा है, जो कचहरी में एक अधिवक्ता के यहां मंुशियाने का कार्य करता है। मुंशी के दो पेशेवर जमानती भी चिन्हित किये गए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी के बाद जमानत फर्जीवाड़े का बड़ा गठजोड़ उजागर होगा।
थाना खालापार पुलिस ने फर्जी जमानत कराने में माहिर शातिर मुंशी आशु जैन पुत्र नरेश जैन निवासी कृष्णापुरी को गिरफ्तार कर एक बड़े जमानत फर्जीवाड़ा रैकिट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो आधार कार्ड बरामद किए। पुलिस के अनुसार आशु जैन स्थानीय कचहरी में एक अधिवक्ता के यहां मुंशी का काम करता है। अपनी इस पहुंच का फायदा उठाकर उसने एक पूरा नेटवर्क खड़ा कर रखा था, जो उन आरोपियों को तलाशता था जिनके पास जमानती उपलब्ध नहीं होते। ऐसे मामलों में यह गिरोह मोटी रकम लेकर फर्जी या किसी अन्य भूमि के कागजात लगा कर पेशेवर जमानतदारों के माध्यम से जमानत कराता था।
थाना प्रभारी खालापार महावीर सिंह चौहान ने बताया कि आशु जैन ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह दो पेशेवर जमानतदारोंकृराजेंद्र पुत्र शिवचरण निवासी वहलना और चंद्रकिरण पुत्र जय सिंह निवासी सूजडूकृके साथ मिलकर अब तक करीब 20 अपराधियों की फर्जी जमानत करा चुका है। दोनों जमानतदारों के आधार कार्ड भी आशु के पास ही रहते थे ताकि वह किसी भी आरोपी के लिए जमानतदार तैयार कर सके। पुलिस ने ये आधार कार्ड उसके कब्जे से बरामद कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि सोमवार को भी यह गिरोह एक नए आरोपी की जमानत कराने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही कार्रवाई कर आशु जैन को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आशु जैन का आपराधिक रिकॉर्ड बेहद लंबा है। मेरठ और मुजफ्फरनगर में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस तथा लूट, हत्या के प्रयास, फर्जीवाड़ा जैसे गंभीर धाराओं में 17 मुकदमे दर्ज हैं। उसका पहला मुकदमा 2002 में कोतवाली नगर में दर्ज हुआ था। पुलिस का मानना है कि उसकी आपराधिक प्रवृत्ति और पुराना रिकॉर्ड ही इस गिरोह की तेजी से फैलती गतिविधियों का आधार बना। इस मामले में उप निरीक्षक राकेश कुमार की तहरीर पर आरोपी आशु जैन के खिलाफ खालापार थाने में धोखाधडी और आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसको कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आशु जैन की गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार, हैड कांस्टेबल जयदीप नागर, कांस्टेबल नीरज कुमार और रविंद्र कुमार शामिल रहे। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों फरार पेशेवर जमानतदारों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी, जिससे पूरे गैंग का नेटवर्क सामने आ सके। पुलिस इस गिरोह के माध्यम से जमानत पाए सभी अपराधियों की फाइलें दोबारा खंगाल रही है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने इसे अदालत परिसर में सक्रिय गिरोहों के खिलाफ बड़ी सफलता माना है।

इसे भी पढ़ें:  उत्तराखंड सरकार के खिलाफ भाकियू ने वापस ली महापंचायत

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  भोपा पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को अवैध तमंचों सहित दबोचाआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये

Read More »