मंत्री सोमेंद्र तोमर के पिता का निधन, छाया शोक, अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश के कई नेताओं ने जताई संवेदना, मेरठ के सूरजकुंड मोक्ष स्थल पर हुआ अंतिम संस्कार

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं मुजफ्फरनगर के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के पिता महेंद्र सिंह तोमर का मंगलवार की देर शाम निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सीएम योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश भर के नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की। बुधवार सुबह मेरठ के सूरजकुंड स्थित मोक्ष स्थल पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक हस्तियों और आम लोगों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

उत्तर प्रदेश सरकार में राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं मुजफ्फरनगर जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर के पिता महेंद्र सिंह तोमर का निधन होने से शोक का वातावरण बन गया। उन्होंने मंत्री सोमेन्द्र तोमर के आवास पर मंगलवार की शाम अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार को सुबह 10 बजे मेरठ के शास्त्री नगर स्थित मंत्री सोमेंद्र तोमर के आवास से सूरजकुंड मोक्ष स्थल के लिए रवाना हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने दिवंगत के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम यात्रा के दौरान माहौल गमगीन रहा। सूरजकुंड श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।

इसे भी पढ़ें:  शराब की दुकान का शटर फाड़ा, नकदी और शराब की पेटियां ले गए चोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक, मंत्री कपिल देव ने दी श्रद्धांजलि

राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर के पिता के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया। वहीं मुजफ्फरनगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, केन्द्र सरकार में मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद धर्मपाल सिंह, पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, अश्वनी त्यागी सहित अन्य नेताओं ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी, वहीं दूसरे कई नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शोक संदेशों के माध्यम से दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई गई। महेंद्र सिंह तोमर के निधन से परिवार और उनके परिचितों में शोक का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  पश्चिम यूपी में हाईकोर्ट बेंच और कैंसर इंस्टीट्यूट समय की जरूरतः धर्मेन्द्र मलिक
Share This Article