मुज़फ़्फरनगर के उभरते क्रिकेटर विराट चौधरी का प्रदेश की अंडर-14 टीम में चयन

राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में खेलेगा विराट, मुज़फ़्फरनगर के विकास राठी भी अंडर-14 टीम के लिए बने हैं गेंदबाज़ी कोच

मुज़फ्फरनगर। जनपद मुज़फ़्फरनगर के उभरते युवा क्रिकेटर विराट चौधरी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। विराट का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-14 क्रिकेट टीम में किया गया है, जो आगामी दिनों में आयोजित होने वाली राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में प्रतिभाग करेगी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की टीम पिछली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की विजेता रही थी।
टीम की घोषणा रविवार को कानपुर में तीन दिवसीय चयन शिविर के उपरांत की गई। इसी के साथ जनपद के एक और नाम ने भी उपलब्धि हासिल की हैकृमुज़फ़्फरनगर के विकास राठी को टीम का गेंदबाज़ी कोच नियुक्त किया गया है। मुज़फ़्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि उत्तर प्रदेश की चयनित टीम कल लखनऊ से इंदौर के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा कि विराट के चयन से जिले के क्रिकेटरों में उत्साह का माहौल है।
विराट चौधरी, जो एस. डी. पब्लिक स्कूल के छात्र हैं, को टीम में एक बल्लेबाज़ के रूप में चुना गया है। उनके पिता विकास चौधरी स्वयं मुज़फ़्फरनगर के वरिष्ठ क्रिकेटर रहे हैं और मूल रूप से ग्राम किनोनी के निवासी हैं। विराट वर्तमान में जिला स्टेडियम में कोच अंकुर से क्रिकेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। विराट के चयन पर मुज़फ़्फरनगर क्रिकेट जगत में खुशी की लहर है। एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, चेयरमैन भीम कंसल, सचिव मनोज पुंडीर, तथा खेल जगत से जुड़े वरिष्ठ सदस्य संजय शर्मा, ओमदेव सिंह, रोहित चौधरी, कुशल पाल सिंह, इंदर माथुर, रोहन त्यागी, विनीत आदि ने विराट को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विराट चौधरी के चयन ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। जिलावासियों को उम्मीद है कि विराट आगामी टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश को पुनः चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चोर की दहशत में बुजुर्ग को पीटा, चार भाई नामजद

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-वार्ड 33 में 22 फैंसी लाइटों का लोकार्पणस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना में लव जिहादः रामविलास की पार्टी के नेता ने दलित युवती को भगाकर कर लिया निकाहवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चोर की दहशत में बुजुर्ग को पीटा, चार भाई

Read More »