क्रांति सेना कार्यालय पर करवा चौथ को लेकर लगी मेहंदी-हुआ लठ पूजन

जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि लठ पूजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह हमारी शक्ति और संस्कृति की रक्षा का भी संदेश देता है।

मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना कार्यालय पर करवा चौथ पर्व के अवसर पर क्रांति सेना महिला मोर्चा परिवार द्वारा पारंपरिक मेहंदी एवं लठ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। मेहंदी कार्यक्रम में महिलाओं ने एक-दूसरे के हाथों पर मेहंदी लगाई और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूनम चौधरी जी की ओर से मेहंदी लगाने वाली कन्याओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समापन में जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि लठ पूजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह हमारी शक्ति और संस्कृति की रक्षा का भी संदेश देता है। इसी के साथ उन्होंने बताया की क्रांति सेना और शिवसेना की एक संयुक्त टीम देविंद्र चौहान और निकुंज चौहान के नेतृत्व मे बाजारों का भ्रमण करेंगी और दुकान संचालकों पर नजर रखेगी ताकि क़ोई जिहादी मानसिकता रखने वाला व्यक्ति हिन्दू बहन बेटियों को मेहंदी ना लगाए। अगर क़ोई विधर्मी मेहंदी लगाता हुआ पकड़ा गया तो शिवसेना उसका इलाज अपने स्टाइल मे करेंगी। हमें अपनी परंपराओं और मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए तथा समाज में सजगता बनाए रखनी चाहिए। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, अंजू त्यागी, शालू चौधरी, सविता गौतम, नगर अध्यक्ष मोनिका, सीमा, पूजा शर्मा, निधि शर्मा, सुमन प्रजापति, तथा मीडिया प्रभारी अनोखी दुबे सहित सेकड़ो महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

इसे भी पढ़ें:  टिकैत की पुण्यतिथि-गांव, खेत और किसान बचाने के लिए एकजुट संघर्ष का आह्वान

Also Read This

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »

कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पंचायत सहायक ने कथित कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के एक जवान ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी के अनुसार ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सचिन का आरोप है कि 8 जून को ग्राम सचिवालय में काम के दौरान गांव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ प्रिंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा

Read More »