ब्यूटी प्रोडक्ट में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

थाना पुरकाजी पुलिस ने किया 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार, 4 करोड़ से अधिक के ब्यूटी प्रोडक्ट्स व लग्ज़री कार जब्त

मुजफ्फरनगर। थाना पुरकाजी पुलिस ने आमजन से ब्यूटी प्रोडक्ट में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने ठगी के आरोप में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 4 करोड़ 13 लाख रुपये के ब्यूटी प्रोडक्ट्स, एक नेक्सॉन कार, फर्नीचर व ऑफिस का सामान बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने बुधवार को पुलिस लाइन सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पुरकाजी पुलिस द्वारा किये गये गुडवर्क को मीडिया कर्मियों के साथ साझा करते हुए बताया कि एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में थानाध्यक्ष पुरकाजी जयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शातिर ठगों के पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया है। बताया कि 05.10.2025 को कई पीड़ित निवेशकों ने थाना पुरकाजी में शिकायत दर्ज कराई थी कि अमित कुमार गौतम व उसके साथियों ने सेनेमी ब्यूटी एंड वेलनेस प्रा. लि. नामक कंपनी में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की। मुजफ्फरनगर पुलिस की ओर से इस ठगी के मामले में पुरकाजी थाने में दो और सिविल लाइन थाने में एक मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मंसूरपुर में हादसा-मेरठ के फोटोग्राफर की हुई मौत

https://www.facebook.com/muzaffarnagarpolice/posts/pfbid0juZSofBG7RNGqhKZQ9HMGrFcJAkTHjwm6KZgVCbXXG7BpP6PcEREvTS3abogdz4Yl

एसपी सिटी प्रजापत ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर थाना पुरकाजी पुलिस ने धमात नहर पुल के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अमित कुमार गौतम पुत्र धीरज सिंह निवासी ग्राम खेड़की, थाना पुरकाजी, डॉ. शादाब पुत्र उस्मान और सरफराज पुत्र यामीन निवासीगण मोहल्ला झोझगान कस्बा पुरकाजी शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने ज्वालापुर स्थित वेयरहाउस और अभियुक्त सरफराज के घर पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में सेनेमी ब्रांड ब्यूटी प्रोडक्ट्स जब्त कर सील किया है। इन शातिरों से पुलिस ने 01 नेक्सॉन कार, फर्नीचर व ऑफिस का सामान, करीब 4.13 करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत के सेनेमी ब्रांड के ब्यूटी प्रोडक्ट्स बरामद किये हैं।
पत्नी के नाम बनाई ब्यूटी प्रोडक्ट कंपनी, ठगे 120 करोड़
एसपी सिटी ने बताया कि मुख्य अभियुक्त अमित गौतम ने पुलिस पूछताछ में ये यह जानकारी दी कि उसने अपनी पत्नी वंदना के साथ मिलकर सेनेमी ब्यूटी एंड वेलनेस प्रा. लि. नाम की एक फर्म बनाई। उन्होंने लोगों को 16 महीनों में निवेश की रकम ढाई गुना करने का झांसा देकर लगभग 120 करोड़ का निवेश करवाया। लोगों को विश्वास दिलाने के लिए कागजी एग्रीमेंट कराए गए और उन्हें बताया गया कि नए निवेशकों को जोड़ने पर अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में अब तीन दिन और बंद रहेंगे स्कूल, सर्दी के कारण नया आदेश जारी

अमित ने अपने साथियों शादाब, सरफराज आदि के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार कराया। निवेश के पैसे से संपत्ति खरीदकर ज्वालापुर, हरिद्वार में वेयरहाउस, सेनेमी ब्रांड के मार्ट और ब्यूटी प्रोडक्ट्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना की गई। शुरुआत में निवेशकों को कुछ भुगतान किया गया ताकि विश्वास बना रहे, लेकिन जब भुगतान की देनदारी बढ़ने लगी तो ऑफिस, मार्ट और वेयरहाउस बंद कर सभी अभियुक्त फरार हो गए। इन शातिर ठगों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पुरकाजी जयवीर सिंह, एसएसआई सुरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक नवीन कुमार और जितेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल अरुण कुमार, कांस्टेबल राहुल कुमार, राहुल गिरी और सचिन कुन्तल शामिल रहे।

डीएम से की थी पीड़ितों ने शिकायत, सिविल लाइन में हुआ मुकदमा
मुजफ्फरनगर। ब्यूटी प्रोडक्ट कंपनी में निवेश करने के बाद अपनी रकम गंवाने वाले पीड़ित लोगों ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मिलकर शिकायत की थी। इसके बाद डीएम के निर्देश पर सिविल लाइन थाने में एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। शहर के जनकपुरी रुड़की रोड निवासाी राजीव कुमार पुत्र रामजीलाल के साथ पीड़ित 11 फरवरी को डीएम उमेश मिश्रा से मिले थे। इसमें राजीव कुमार के साथ कुलदीप धीमान, विनोद कुमार, राजीव लाम्बा, शिव सिंह, सुनील कुमार, बिजेन्द्र कुमार, मौ. इकबाल, विनीत धीमान, राजवीर सिंह, रामकुमार, रोहित कुमार, प्रदीप कुमार, पुरुषोत्तम दास और गौरव त्यागी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सिपाही भर्ती परीक्षा को पुलिस-प्रशासन तैयार

डीएम के नाम संयुक्त रूप से प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसमें बताया गया कि ब्यूटी प्रोडक्ट के लिए एक कंपनी सेनेमी कंसल्टिंग प्रा. लि. ने लोगों से अच्छा मुनाफा देने के नाम पर करोड़ों रुपये का निवेश कराया। कंपनी के प्रबंधक अमित गौतम, पार्टनर वन्दना जोशी और मार्केटिंग हैड विजय कुमार ने लोगों से बॉन्ड एग्रीमेंट भी कराया। कंपनी का हैड ऑफिस ज्वालापुर हरिद्वार में बनाने के साथ ही रुड़की, पुरकाजी, खतौली, भोपा और मुजफ्फरनगर शहर में ब्रांच कार्यालय बनाये गये। शिकायत की गई कि अमित, वन्दना और विजय ने मिलकर लोगों के करोड़ों रुपये का गबन किया और फरार हो गये। अब दूसरी कंपनी बनाकर फिर से लोगों को ठगने का प्लान बना रहे हैं। सिविल लाइन पुलिस ने 25 सितम्बर को डीएम के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसमें पुरकाजी पुलिस ने अमित और उसके दो साथियों को पकड़ा है, जबकि उसकी पत्नी वन्दना और विजय कुमार फरार हैं।

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  आत्मदाह प्रकरण-उज्जवल को न्याय की मांग पर छात्रों ने घेरा पुलिस कार्यालय, जताया आक्रोशइस

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  शिक्षकों का आक्रोश जारी, वेतन निर्धारण व लंबित प्रकरणों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना जारीमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि

Read More »