तितावी लापता किशोरी बरामद: पुलिस ने दो दिन बाद सकुशल खोजा

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी की तलाश के लिए गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे खोज निकाला।

बरामदगी अभियान में सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह, तितावी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार और ढिढावली चौकी इंचार्ज विकास कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस की ओर से किशोरी के लापता होने के कारण या बरामदगी के स्थान के संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

इसे भी पढ़ें:  महिला के खिलाफ मुकदमे में ‘खेल’ उजागर, इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिर

Also Read This

रोहित का शव मिला बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटों बाद लापता हुआ था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला में 28 वर्षीय रोहित का शव रविवार सुबह जंगल के पास एक नाले में मिला। परिजनों के अनुसार, वह बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटे बाद घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  नई मंडी एसएचओ दिनेश बघेल को राष्ट्रपति गैलेंट्री अवार्ड  मृतक की पहचान गांव गोयला निवासी रोहित पुत्र मेहर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रोहित ने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मनाया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह घर से निकला, लेकिन

Read More »

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा तथा अपने जीवन में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन से हुआ। उपस्थित साधकों ने योग और ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति,

Read More »

बेटियों को छेड़ने वाला सीधे यमराज के घर जाएगा…: सीएम योगी

सीएम योगी हमीरपुर में 636 करोड़ की 75 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए पहुंचे। संबोधन में उन्होंने कानून-व्यवस्था, बुंदेलखंड विकास और जल संरक्षण पर बात रखी तथा संभावित कम वर्षा का उल्लेख करते हुए जरूरत के अनुसार पानी इस्तेमाल करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बुंदेलखंड में माफिया जमीनों पर कब्जा करते थे, व्यापारियों और बेटियों के लिए संकट खड़ा करते थे तथा पुलिस पर हमले होते थे। अब बेटी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता है। अगर ऐसा दुस्साह कोई करता है तो यमराज के घर जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अब माफिया के लिए कोई जगह नहीं है और ऐसे लोगों

Read More »