रोहित का शव मिला बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटों बाद लापता हुआ था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला में 28 वर्षीय रोहित का शव रविवार सुबह जंगल के पास एक नाले में मिला। परिजनों के अनुसार, वह बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटे बाद घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व सांसद भारतेन्द्र का बाल भी बांका हुआ तो ईंट से ईंट बजा देंगेः मयंक त्यागी

 

मृतक की पहचान गांव गोयला निवासी रोहित पुत्र मेहर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रोहित ने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मनाया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह घर से निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया।

 

परिजनों के अनुसार, रोहित की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। रविवार सुबह गांव के जंगल के पास नाले में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे लोगों ने शव की पहचान रोहित के रूप में की।

इसे भी पढ़ें:  लुटेरी दुल्हन सोनाक्षी का एक और शिकार आया सामने

 

सूचना पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और रोहित का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक स्तर पर गला दबाने की आशंका जताई गई है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

 

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

 

इसे भी पढ़ें:  शिवसेना ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

रोहित के पिता मेहर सिंह ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। परिजन और ग्रामीण थाने पहुंचे तथा मामले का जल्द खुलासा करने और जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग की।

Share This Article