भारी बारिश के अलर्ट पर शनिवार को स्कूल बंद, डीएम के आदेश से अवकाश घोषित

कक्षा एक से 12 तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों में छुट्टी, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने लिया फैसला

मुजफ्फरनगर। जिले में 26 सितंबर को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी बोर्ड के विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी के आदेश पर कक्षा एक से 12 तक संचालित यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से संबद्ध विद्यालय शनिवार को बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने विद्यालयों में अवकाश की जानकारी जारी की है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में रोहाना तिराहा सड़क हादसा, ई-रिक्शा सवार महिलाएं घायल

मौसम विभाग की ओर से 26 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिले के सभी बोर्ड के विद्यालयों में अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव की ओर से जारी संदेश में बताया गया कि 26 सितंबर को मौसम विभाग की सूचना के अनुसार भारी बारिश होने की संभावना है। जिलाधिकारी की अनुमति से जनपद मुजफ्फरनगर में कक्षा एक से 12 तक के यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड समेत सभी इंटर कॉलेजों और विद्यालयों में अवकाश रहेगा। प्रशासन की ओर से मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-होलिका की लपट से बिजली के खंभे में लगी आग
Share This Article