बारिश के बीच विकास की सौगात लेकर शहर में निकली मीनाक्षी स्वरूप

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगर पालिका शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मुजफ्फरनगर। बारिश के मौसम में शहर में विकास की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है। रविवार को इसका प्रमाण भी देखने को मिला। नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के पांच वार्डों में राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के तहत करीब एक करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित कुल नौ सीसी सड़कों का विधिवत लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।

वित्तीय वर्ष 2024 और 2024 में नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहर के वार्डों में सुगम यातायात और आवागमन के साथ ही जल निकासी को सुव्यवस्थित बनाने के लिए सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य बड़े पैमाने पर कराये जा रहे हैं। इसी कड़ी में राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि से स्वीकृत करीब एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार नौ सीसी सड़कों और नाली निर्माण कार्यों का रविवार को पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बारिश के बीच ही लोकार्पण करते हुए शहरवासियों को विकास की सौगात देने का काम किया। इस दौरान सभासदों और स्थानीय नागरिकों ने पालिकाध्यक्ष का फूल माला और बुके देकर स्वागत किया और आभार जताया। पालिकाध्यक्ष ने लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को भी जानने का प्रयास किया।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा वार्ड 22 में सभासद पूजा कपिल पाल के साथ शांतिनगर में राज्य वित्त से करीब 6 लाख रुपये की लागत से तैयार सीसी सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान यहां पर वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, राजेश पाराशर, सभासद नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम, कपिल पाल आदि मौजूद रहे। वार्ड 27 खालापार में सभासद नौशाद पहलवान वाली गली को 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से करीब 21 लाख रुपये की लागत से तैयार कराया गया। वार्ड 29 में सभासद शाजिया मौहम्मद असलम के साथ परिक्रमा मार्ग भगीरथ कालोनी में करीब 22 लाख रुपये की लागत से तैयार दो सीसी सड़कों का शुभारंभ किया। यहां सभासद शजिया, मौहम्मद असलम, मौहम्मद सलीम, राहुल पंवार और जेई निर्माण कपिल कुमार मौजूद रहे। वार्ड 55 खालापार में सभासद उमरदराज के साथ करीब 26 लाख रुपये की लागत से दो सीसी सड़कों का लोकार्पण किया गया। वार्ड 37 गांधी कालोनी में गली नम्बर 14 की तीन लिंक गलियों का भी शुभारंभ किया। इनके निर्माण पर पालिका ने करीब 17 लाख रुपये खर्च किये हैं। इस दौरान सभासद अमित पटपटिया, मनी पटपटिया, स. इकबाल सिंह, पंकज ढींगरा, बोधराज वाधवा, हर्ष पाहुजा, कमलदीप सिंह, घनश्याम ढींगरा आदि ने पालिकाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगर पालिका शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बारिश और जलभराव की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सीसी सड़कों का निर्माण प्राथमिकता में रखा गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि जिन वार्डों में सड़कों का लोकार्पण किया गया, उनमें सभी स्थानों पर स्थानीय निवासियों की लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग थी, जिसे अब पूरा किया गया है। आने वाले महीनों में और भी कई सड़कों के निर्माण और अन्य बड़े विकास कार्य पालिका प्रशासन के स्तर से प्रस्तावित हैं, जिनकी योजना पर काम शुरू हो चुका है। बारिश के बाद इनको शुरू कराया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  भैंसा बुग्गी पलटी, गरीब किसान पर टूटा दुखों का पहाड़

Also Read This

सहारनपुर में हाई-प्रोफाइल चोरी: कैरेट लेन डायमंड शोरूम से करोड़ों के गहने ले उड़े चोर

सहारनपुर। सहारनपुर के पॉश इलाके सदर बाजार में गुरुवार देर रात एक बड़ी चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। टाटा समूह की जानी-मानी डायमंड ज्वैलरी ब्रांड ‘कैरेट लेन’ के शोरूम को निशाना बनाकर चोर लाखों की नकदी और करोड़ों रुपये के हीरे-जवाहरात लेकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शोरूम का स्टाफ रोजाना की तरह दुकान खोलने पहुंचा और दीवार टूटी हुई मिली। अंदर का नजारा देखकर कर्मचारियों के होश उड़ गए। CCTV बंद कर की गई सटीक वारदात पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि शोरूम में करीब 20 CCTV कैमरे लगे थे, लेकिन चोरों ने

Read More »

शशि थरूर क्यों नाराज़ हैं? कोच्चि कार्यक्रम से उठा सियासी सवाल

नई दिल्ली/कोच्चि। कांग्रेस सांसद शशि थरूर को लेकर एक बार फिर पार्टी के भीतर असहजता की खबरें सामने आ रही हैं। केरल के कोच्चि में हाल ही में आयोजित एक बड़े राजनीतिक कार्यक्रम के बाद थरूर के कथित तौर पर नाराज होने की चर्चा तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान उन्हें स्वयं को उपेक्षित महसूस हुआ, जिससे उनका असंतोष खुलकर सामने आया। यह नाराजगी ऐसे वक्त उभरी है, जब केरल की सियासत और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पहले ही रणनीतिक चुनौतियों से जूझ रही है। कोच्चि कार्यक्रम में क्या हुआ? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोच्चि में आयोजित इस महापंचायत कार्यक्रम को

Read More »

26 जनवरी पर दिल्ली मेट्रो अलर्ट: कई स्टेशनों के गेट रहेंगे बंद

नई दिल्ली। दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारियों के मद्देनज़र 23 जनवरी को होने वाले फुल ड्रेस रिहर्सल और 26 जनवरी की मुख्य परेड के दौरान राजधानी के कुछ प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए जाएंगे। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने इस संबंध में यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इन मेट्रो स्टेशनों पर गेट रहेंगे बंद डीएमआरसी के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से निम्न स्टेशनों पर कुछ गेटों से प्रवेश और निकास दोनों प्रतिबंधित रहेंगे— केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन: गेट नंबर 3 और 4 उद्योग भवन: गेट नंबर 1 लाल किला: गेट नंबर 3 और 4 जामा मस्जिद: गेट नंबर 3 और 4

Read More »

वार्ड 41 आदर्श कॉलोनी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

मुजफ्फरनगर। वार्ड संख्या 41, आदर्श कॉलोनी में सभासद हिमांशु कौशिक के आवास पर “मिशन फिट भारत – हमारा देश, हमारी जिम्मेदारी” अभियान के तहत एक निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में वार्ड के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी सेहत की जांच कराई। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-खेत पर किसान का अपहरण, 10 लाख की फिरौती देकर बची जानशिविर में मौजूद अनुभवी और प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम ने लोगों का बॉडी वेट, बॉडी मास इंडेक्स (BMI), बॉडी फैट, रेस्टिंग मेटाबॉलिज्म, स्केलेटल मसल्स और विसरल फैट जैसी जरूरी जांचें कीं। जांच के साथ-साथ डॉक्टरों ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को लेकर

Read More »

नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही बच्चों को भेजा गया घर

नोएडा। शुक्रवार सुबह नोएडा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कई नामी स्कूलों को बम विस्फोट की धमकी वाला ई-मेल मिला। सबसे पहले शिव नादर स्कूल और रामाज्ञा स्कूल को इस तरह के धमकी भरे मेल मिलने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। पुलिस टीम तुरंत संबंधित स्कूल परिसरों में पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल प्रशासन ने किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए बच्चों को घर भेजने का फैसला किया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-खेत पर किसान का अपहरण, 10 लाख की फिरौती देकर बची जानबच्चों को

Read More »

दिल्ली-NCR में बदला मौसम: बारिश, तेज हवाएं और ठंड की वापसी के संकेत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर इलाकों में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि तेज हवाओं और गरज-चमक ने लोगों को चौंका दिया। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों और दिनों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव अस्थायी नहीं है और आने वाले कुछ दिनों तक इसका असर देखने को मिल सकता है। क्यों बदला अचानक मौसम? जनवरी का महीना आम तौर पर कड़ाके की सर्दी के लिए जाना जाता है, लेकिन

Read More »