1 करोड़ की प्रतिबंधित ट्रामाडोल दवा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन सवेरा में पुलिस की बड़ी सफलताः एसएसपी ने टीम को सराहा, अवैध कारोबार का भंडाफोड़

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के तहत थाना खालापार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 1 करोड़ रुपये कीमत के स्पासमोर ब्रांड कंपनी के 11,66,400 ट्रामाडोल कैप्सूल और घटना में प्रयुक्त हयुंडई एक्सटर कार बरामद की गई है।

इसे भी पढ़ें:  ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान इस गुडवर्क को मीडिया के साथ साझा किया। उन्होंनें बताया कि थाना खालापार प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा के नेतृत्व में यह बड़ी कार्रवाई की गई। एसएसपी के अनुसार 19 मई को गहरा बाग मार्ग पर संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान एक कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार में रखे दो कार्टूनों में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल मिले। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम अश्वनी शर्मा निवासी जैननगर खतौली और विनोद कुमार निवासी दयालपुरम खतौली बताए। जांच में सामने आया कि अश्वनी शर्मा पहले से एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था।

इसे भी पढ़ें:  1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था में कुशल युवाओं की भूमिका अहमः कपिल देव

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है जो गोरखपुर से प्रतिबंधित दवाइयां मंगाकर अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई करता था। गिरोह ने “आरएस इंटरप्राइजेज” नाम से फर्म बनाकर दस्तावेजों के जरिए कारोबार खड़ा किया था और ट्रांसपोर्ट माध्यम से दवाओं की खेप मंगवाई जाती थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम सुजडू गांव के पास एक खंडहरनुमा गोदाम पहुंची, जहां से 52 अतिरिक्त कार्टून बरामद किए गए। मौके पर मौजूद यशपाल ग्रोवर निवासी गांधी कॉलोनी, नई मंडी को भी गिरफ्तार किया गया। पहले मिले 2 कार्टूनों सहित कुल 54 कार्टून बरामद हुए। बरामदगी में कुल 11,66,400 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये और एक हयुंडई एक्सटर कार (एचआर10एडब्ल्यू 9950) शामिल है। पुलिस ने थाना खालापार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। इस सराहनीय कार्रवाई पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें:  SAWAN KANWAR-शिवरात्रि पर दिखा भक्ति और आस्था का उल्लास

Also Read This

10 हजार Videos, 40 हजार फोटो, खाते में 1.20 करोड़, अश्लील सामग्री बेचने वाला इंजीनियर गिरफ्तार

कानपुर- यूपी के हरदोई जिले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। 21 चैनलों से सात हजार लोगों को अश्लील सामग्री बेचने वाला इंजीनियर गिरफ्तार किया है। अप्रैल में पोर्टल पर मिली शिकायत की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अब तक की जांच में 10 हजार आपत्तिजनक वीडियो और 40 हजार फोटो भी मिल चुके हैं। आरोपी के तीन बैंक खातों में 1.20 करोड़ रुपये भी मिले हैं। हरदोई में इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर 21 चैनल बनाकर सात हजार लोगों को अश्लील सामग्री बेचने वाले बीटेक पास शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके तीन बैंक खातों में 1.20 करोड़ रुपये भी मिले हैं। अब तक की

Read More »

जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार के आरोपों पर भाकियू तोमर का धरना

सुविधा शुल्क, अवैध वसूली और सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, सुधार न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में भ्रष्टाचार, सुविधा शुल्क और अव्यवस्थाओं के आरोपों को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर ने बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग पर मरीजों के शोषण का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। धरने को संबोधित करते हुए भाकियू तोमर के प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया कि जिला चिकित्सालय में भ्रष्टाचार चरम पर है और बिना सुविधा शुल्क दिए मरीजों को उपचार तक नहीं मिल

Read More »

सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर भूस्खलन, रातभर चला रेस्क्यू अभियान, फंसे हजारों श्रद्धालु निकाले

रुद्रप्रयाग। सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर भूस्खलन आने से यहां श्रद्धालु फंस गए। तेज बारिश के बीच प्रशासन ने रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया और हजारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला। केदारनाथ यात्रा के दौरान बीती रात्रि हुई तेज बारिश के कारण सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर तीन स्थानों पर भूस्खलन होने से यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस एवं अन्य राहत टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से घटनास्थल का जायजा लिया। लगातार स्थिति पर नजर बनाते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों से पल-पल की

Read More »

‘60 का हुआ हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला’: सलमान खान

मुंबई। आखिर किस पर आधी रात को सलमान को आया गुस्सा? सोशल मीडिया पर ही सुना डाली खरी-खोटी, अपनी फिल्म तक की नहीं की परवाह। जानें क्या है। बालीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। बीती रात सलमान खान को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर देखा गया। इस दौरान जब वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश की, तो भाईजान काफी भड़क गए और उन्होंने पैप्स को जमकर फटकार लगा दी। लेकिन ऐसा लगता है कि सलमान का गुस्सा इतने पर ही शांत नहीं हुआ, बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर भी कई पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी और

Read More »