MUZAFFARNAGAR–शहर के विकास को साथ आये पालिका और प्राधिकरण

मुजफ्फरनगर। शहर के सौन्दर्यकरण के साथ ही विकास कार्यों में आपसी विभागीय टकराव टालते हुए एक समन्वय स्थापित करने के प्रयासों के दौरान अब पालिका और प्राधिकरण ने हाथ आगे बढ़ाते हुए शहरी विकास का खाका खींचने के लिए कदमताल की है। इसमें शहर के चौराहों, सड़कों, डिवाईडर और पार्कांे के विकास के लिए दोनों मिलकर काम करेंगे और क्षेत्र विभाजन करते हुए उसको विकास के पैमाने पर विकसित करने के लिए योजनाओं को बनाकर उनको एक दूसरे के साथ साझा करते हुए शहर को सुन्दर रूप देने के लिए कार्यों में एकरूपता लाने का भी प्रयास किया जायेगा। इसके लिए मंगलवार को एमडीए सभाकक्ष में आयोजित की गई मीटिंग के दौरान पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ एमडीए वीसी कविता मीणा ने अपनी अपनी टीमों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बता दें कि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने विकास कार्यों को लेकर विभागीय समन्वय स्थापित करने पर बल दिया है। खासकर मुजफ्फरनगर शहर के विकास और सौन्दर्यकरण के लिए नगरपालिका परिषद् तथा मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के द्वारा प्रस्तावित कार्ययोजना को एकरूपता प्रदान करते हुए समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया गया है। इसी को लेकर शहर के विकास के लिए पालिका और प्राधिकरण के द्वारा तैयार किये गये प्लान पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और एमडीए वीसी कविता मीणा ने अपनी अपनी टीमों के साथ मीटिंग करते हुए चर्चा की और विस्तृत जानकारी एक दूसरे के साथ साझा करते हुए कार्यों में टकराव टालकर समन्वय बनाने का काम किया। इस मीटिंग का उद्देेश्य यही रहा कि शहरी विकास के लिए प्रस्तावित कार्यों में एकरूपता लाई जा सके और कुछ समस्याओं का हल मिलकर तलाश किया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भेड़-बकरियों के साथ अधिकार पाने सड़कों पर उतरा धनगर समाज

पालिका और प्राधिकरण के अधिकारियों ने भविष्य में प्रस्तावित कुछ प्रमुख कार्यों को एक दूसरे के साथ साझा किया और सहमति बनाई गई। कुछ कार्यों के लिए एनओसी प्रकरण पर भी चर्चा हुई। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि अक्सर विभागीय समन्वय की कमी के कारण कई बार विकास कार्यों में कई प्रकार की बाधा बनती रही है, या एक ही कार्य पालिका के साथ दूसरे विभागों के द्वारा भी किया गया है। इसी को लेकर एमडीए के साथ मीटिंग कर पालिका के द्वारा शहरी विकास और सौन्दर्यकरण के लिए प्रस्तावित कार्यों की योजना को साझा करते हुए समन्वय बनाया गया है। बताया कि कंपनी बाग को पालिका विकसित कर रही है तो कंपनी बाग के बाहर सूजडु चुंगी से मीनाक्षी चौक तक मेरठ रोड को एमडीए द्वारा विकसित करते हुए यहां पर ग्रीन पाथ-वे बनाने की योजना है। इसी प्रकार अन्य कई कार्यों पर चर्चा की गई है। इससे शहर के विकास में तेजी आयेगी और पालिका को भी राहत मिलेगी। एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बताया कि मीटिंग कुछ समस्याओं का समाधान तलाशने और आपसी समन्वय बनाने के लिए किया गया था। इसमें श्रीराम कॉलेज के पास परिक्रमा मार्ग पर नाला बंद होने के कारण हो रहे जलभराव की समस्या का समाधान पालिका और प्राधिकरण के अधिकारी मिलकर करेंगे। एक संयुक्त टीम को स्थलीय निरीक्षण के लिए कहा गया है। वहीं शहरी चौराहों और पार्कों का विभाजन करते हुए उनके विकास के लिए योजना बनाने पर सहमति बनी है ताकि अनावश्यक रूप से एक ही कार्य पर दोनों का पैसा बर्बाद न हो सके।

इसे भी पढ़ें:  गंगा एक्सप्रेस वे पर हादसाः मुजफ्फरनगर निवासी महिला पुष्पा की मौत

पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि मंगलवार को एमडीए और पालिका की पूरी टीम ने शहर के सौन्दर्यकरण के लिए प्रस्तावित कार्यों को एक दूसरे से साझा किया है। एमडीए के सहायक नगर नियोजक मोहित प्रताप सिंह ने बताया कि इस मीटिंग का उद्देश्य यही रहा है कि पालिका और प्राधिकरण के बीच विकास कार्यों को लेकर एकरूपता और एक मानक तय करने का काम किया जा सके ताकि शहर को सुन्दर रूप प्रदान किया जा सके। पालिका एई अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि एमडीए के साथ आज प्रस्तावित विकास कार्यों में समन्वय बनाने का प्रयास किया गया है। इसमें सरकूलर रोड पर सूजड़ू चुंगी से महावीर चौक तक पालिका पाथ वे का निर्माण करेगी तो मेरठ रोड पर मीनाक्षी चौक तक एमडीए पाथ वे बनायेगा। पालिका अहिल्याबाई होल्कर और वहलना चौक का सौन्दर्यकरण करा रही है तो एमडीए महावीर चौक का सौन्दर्यकरण करायेगा। इसी प्रकार कई कार्ययोजनाओं को एक दूसरे के साथ साझा किया गया है। बैठक में मुख्य रूप से पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, एडीएम उपाध्यक्ष कविता मीणा, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति, पालिका एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह, एई जलकल सुनील कुमार, एमडीए एक्सईएन विनीत अग्रवाल, एई अजय कुमार जैन, जेई हितेश गुप्ता, सहायक नगर नियोजक मोहित प्रताप, लिपिक लेखपाल सिंह आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  व्यापारी नेताओं द्वारा जिला सहकारी बैंक सभापति ठा. रामनाथ सिंह को किया सम्मानित

Also Read This

ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

मसूरी । मसूरी के पास एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में हरियाणा, दिल्ली के चार यात्री सवार थे, जिनकी मौत हो गई। मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार

Read More »

उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

जम्मू- कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए। बलिदानियों की पहचान महाराष्ट्र के चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है। जम्मू.कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक धमाका हुआ। इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुखद घटना उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुई थी। धमाके में दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत सैनिकों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के

Read More »

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  मोरना में रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल का चुनाव कार्यालय खुलाराजकुमार तिवारी ने कहा कि निकाय प्रकोष्ठ संगठन

Read More »