मुजफ्फरनगर में जहीरीली हुई हवा, लखनऊ में मंत्री कपिल देव ने कस दिए पेंच

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर में वायु प्रदूषण के कारणों की गहन समीक्षा करने और इस पर नियंत्रण पाने हेतु एक सुदृढ़ तथा त्वरित कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के अत्यंत चिंताजनक स्तर 400 पर पहुँच जाने के गंभीर विषय का संज्ञान लेते हुए शनिवार की सुबह मंत्री कपिल देव ने लखनऊ स्थित अपने शासकीय आवास पर तत्काल एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की। इस बैठक में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव संजीव कुमार सिंह, को मुजफ्फरनगर की वर्तमान प्रदूषित वायु स्थिति से विस्तारपूर्वक अवगत कराया और इसके लिए आवश्यक एवं तात्कालिक कदम उठाने के निर्देश दिए गये।
मुजफ्फरनगर सदर सीट से विधायक और प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव के समक्ष यह बात रखी कि इस विकट वायु प्रदूषण के कारण सामान्य जनजीवन पर अत्यधिक नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और आम जनमानस को श्वास संबंधी एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर ज़ोर दिया कि नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वाेपरि है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी।
संजीव कुमार सिंह के समक्ष, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर में वायु प्रदूषण के कारणों की गहन समीक्षा करने और इस पर नियंत्रण पाने हेतु एक सुदृढ़ तथा त्वरित कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने विभाग को स्पष्ट आदेश दिए कि वह वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक एवं उचित कार्यवाहियाँ सुनिश्चित करे। यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि प्रदूषणकारी गतिविधियों पर कठोर अंकुश लगाया जाए और जनहित में प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का सख्ती से पालन करवाया जाए। मंत्री कपिल देव ने आशा व्यक्त की कि प्रदूषण नियंत्रण विभाग इस गंभीर स्थिति की तात्कालिकता को समझते हुए अविलंब कार्रवाई करेगा, जिससे मुजफ्फरनगर के निवासी स्वच्छ वायु में श्वास ले सके।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे टोल दरें महंगी, कार से ट्रक तक असर

Also Read This

अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो मामले में पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, देहरादून पुलिस की कार्रवाई

देहरादून। अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े वायरल ऑडियो मामले में देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई डालनवाला थाने में दर्ज उस मामले से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें सोशल मीडिया पर प्रसारित ऑडियो-वीडियो क्लिप और उनके जरिए लगाए गए आरोपों को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ था।   जानकारी के अनुसार, देहरादून पुलिस और एसओजी की टीम लंबे समय से इस पूरे मामले की जांच कर रही थी। रविवार को पुलिस ने हरिद्वार जिले के बुग्गावाला क्षेत्र से सुरेश राठौर को हिरासत में लिया और उन्हें देहरादून लाया गया। इसके बाद डालनवाला थाने में कानूनी

Read More »

देहरादून में घर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम

देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पटेलनगर थाना क्षेत्र के शिमला बाईपास रोड स्थित भुड्डी गांव में रविवार देर रात एक युवा वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सोहेल के रूप में बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया।   परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10:50 बजे की है। उस समय सोहेल अपने छोटे भाई के साथ घर पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दोनों खाना खा रहे थे, तभी अज्ञात हमलावर

Read More »

उन्नाव में बाबा मिलन दास हत्याकांड का आरोपी इजराइल मुठभेड़ में ढेर, एक लाख का था इनाम

Unnao News: उन्नाव के चर्चित बाबा मिलन दास हत्याकांड में वांछित चल रहे एक लाख के इनामी आरोपी इजराइल उर्फ इसराइल को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार आरोपी ताजपुर अंडरपास के पास अपने किसी साथी का इंतजार कर रहा था। सूचना पर पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी की, जिसके बाद मुठभेड़ हो गई।   पुलिस के मुताबिक सोमवार तड़के करीब 3:40 बजे सूचना मिली थी कि बाबा मिलन दास हत्याकांड का आरोपी इजराइल ताजपुर अंडरपास के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घेर लिया। टीम ने आरोपी से सरेंडर करने को कहा, लेकिन

Read More »

Delhi-NCR Weather Update: अगले दो घंटे तेज हवाओं का अलर्ट, 60 KM/H तक चल सकते हैं झोंके

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में रविवार रात मौसम अचानक करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज और झोंकेदार हवाओं को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगले कुछ घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के अनुसार तेज हवाओं के दौरान कमजोर पेड़ों की शाखाएं टूट सकती हैं और खुले स्थानों पर रखी हल्की वस्तुएं उड़ सकती हैं। ऐसे में लोगों को अनावश्यक रूप से खुले इलाकों में जाने से बचने और वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दोपहिया

Read More »