एसडी मार्केट में युवकों के दो गुटों में हिंसक झड़प, चाकूबाजी में एक गंभीर

घायल युवक मीनाक्षी चौक के पास का निवासी बताया जा रहा है, जबकि हमलावर पक्ष के युवक कच्ची सड़क क्षेत्र के आसपास के रहने वाले बताए गए हैं।

मुजफ्फरनगर। शहर के व्यस्ततम इलाकों में शामिल एसडी मार्केट शुक्रवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी का केंद्र बन गया, जब युवकों के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। मारपीट और चाकूबाजी की इस घटना में तीन युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसको मेरठ रैफर किया गया है। पुलिस ने मामले में कई युवकों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना कोतवाली क्षेत्र के एसडी मार्केट में शुक्रवार देर शाम युवकों के दो गुटों के बीच अचानक विवाद भड़क उठा। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच पांच-छह दिन पुराना झगड़ा चला आ रहा था, जिसे लेकर पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट में तब्दील हो गया। इसी दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जबकि अन्य युवकों को भी गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी सिद्धार्थ मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। बाजार में फैले तनाव और अफरा-तफरी के बीच पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-जुए के अड्डों पर पुलिस की छापेमारी, सात गिरफ्तार

आबकारी चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक शशी कपूर ने बताया कि झगड़े में शामिल कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है, जबकि कई हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। घायल युवक मीनाक्षी चौक के पास का निवासी बताया जा रहा है, जबकि हमलावर पक्ष के युवक कच्ची सड़क क्षेत्र के आसपास के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने शनिवार सुबह कुछ युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की है। एसआई ने बताया कि मामले में यह बात सामने आई है कि युवकों के बीच कुछ दिनों से टशनबाजी चल रही थी। पांच छह दिन पहले भी इनके बीच झगड़ा हुआ था। उसी की रंजिश में यह हमला किया गया है। इस चाकूबाजी और मारपीट में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान राजा वर्मा, किटू वर्मा और शिवा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गंभीर रूप से घायल युवक की हालत में फिलहाल सुधार बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर ली गई है और उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से एसडी मार्केट क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि दोबारा कोई अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो।

इसे भी पढ़ें:  महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, रेलवे रोड स्थित शिवमूर्ति पर हुआ जलाभिषेक

Also Read This

अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो मामले में पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, देहरादून पुलिस की कार्रवाई

देहरादून। अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े वायरल ऑडियो मामले में देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई डालनवाला थाने में दर्ज उस मामले से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें सोशल मीडिया पर प्रसारित ऑडियो-वीडियो क्लिप और उनके जरिए लगाए गए आरोपों को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ था।   जानकारी के अनुसार, देहरादून पुलिस और एसओजी की टीम लंबे समय से इस पूरे मामले की जांच कर रही थी। रविवार को पुलिस ने हरिद्वार जिले के बुग्गावाला क्षेत्र से सुरेश राठौर को हिरासत में लिया और उन्हें देहरादून लाया गया। इसके बाद डालनवाला थाने में कानूनी

Read More »

देहरादून में घर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम

देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पटेलनगर थाना क्षेत्र के शिमला बाईपास रोड स्थित भुड्डी गांव में रविवार देर रात एक युवा वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सोहेल के रूप में बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया।   परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10:50 बजे की है। उस समय सोहेल अपने छोटे भाई के साथ घर पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दोनों खाना खा रहे थे, तभी अज्ञात हमलावर

Read More »

उन्नाव में बाबा मिलन दास हत्याकांड का आरोपी इजराइल मुठभेड़ में ढेर, एक लाख का था इनाम

Unnao News: उन्नाव के चर्चित बाबा मिलन दास हत्याकांड में वांछित चल रहे एक लाख के इनामी आरोपी इजराइल उर्फ इसराइल को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार आरोपी ताजपुर अंडरपास के पास अपने किसी साथी का इंतजार कर रहा था। सूचना पर पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी की, जिसके बाद मुठभेड़ हो गई।   पुलिस के मुताबिक सोमवार तड़के करीब 3:40 बजे सूचना मिली थी कि बाबा मिलन दास हत्याकांड का आरोपी इजराइल ताजपुर अंडरपास के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घेर लिया। टीम ने आरोपी से सरेंडर करने को कहा, लेकिन

Read More »

Delhi-NCR Weather Update: अगले दो घंटे तेज हवाओं का अलर्ट, 60 KM/H तक चल सकते हैं झोंके

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में रविवार रात मौसम अचानक करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज और झोंकेदार हवाओं को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगले कुछ घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के अनुसार तेज हवाओं के दौरान कमजोर पेड़ों की शाखाएं टूट सकती हैं और खुले स्थानों पर रखी हल्की वस्तुएं उड़ सकती हैं। ऐसे में लोगों को अनावश्यक रूप से खुले इलाकों में जाने से बचने और वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दोपहिया

Read More »