मुजफ्फरनगर बार चुनाव: दूसरे राउंड में प्रमोद त्यागी अध्यक्ष और सुरेंद्र मलिक महासचिव पद पर आगे

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिला बार संघ (Muzaffarnagar District Bar Association) की नई कार्यकारिणी के चुनाव की मतगणना पूरे जोरों पर है। शनिवार को मुख्य चुनाव अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार त्यागी की देखरेख में पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से वोटों की गिनती चल रही है। दूसरे राउंड (Round 2) के नतीजे सामने आ चुके हैं, जिन्होंने चुनावी मुकाबले को और भी रोमांचक कर दिया है। बार भवन परिसर में समर्थकों की भारी भीड़ है और अधिवक्ताओं के बीच उत्साह का माहौल बना हुआ है।

यहाँ देखें दूसरे राउंड की मतगणना के बाद विभिन्न पदों का ताज़ा हाल:

इसे भी पढ़ें:  टोकने की खुंदक में बेटियों ने काट दिया सोते पिता का गला

अध्यक्ष पद: प्रमोद त्यागी की स्थिति मजबूत

अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में दूसरे राउंड की गिनती के बाद प्रमोद त्यागी ने अपनी बढ़त कायम रखी है। वह 78 मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं, जबकि मौ० अंजुम खान 54 मतों के साथ दूसरे स्थान पर उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

  • प्रमोद त्यागी: 78 मत (आगे)
  • मौ० अंजुम खान: 54 मत
  • अनिल जिंदल: 43 मत
  • सुरेंद्र पाल मैनवाल: 18 मत
  • अर्जुन सिंह: 8 मत

महासचिव पद: सुरेंद्र कुमार मलिक सबसे आगे

महासचिव पद की रेस में सुरेंद्र कुमार मलिक ने मजबूत पकड़ बना ली है। दूसरे राउंड के अंत तक उन्होंने 76 मत प्राप्त किए हैं।

  • सुरेंद्र कुमार मलिक: 76 मत (आगे)
  • प्रदीप कुमार मलिक: 46 मत
  • जितेंद्र कुमार: 36 मत
  • नवाब अली चौधरी: 26 मत
  • विकास त्यागी: 17 मत
इसे भी पढ़ें:  मेरठ-करनाल हाईवे हादसा, स्विफ्ट सवार समेत कई लोग गंभीर

वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद: चंद्रवीर चौधरी का दबदबा

इस पद पर चंद्रवीर चौधरी 79 मतों के साथ एकतरफा बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं दूसरे स्थान के लिए ईश्वर चंद त्यागी और नरेंद्र सिंह कश्यप के बीच फासला बहुत कम है।

  • चंद्रवीर चौधरी: 79 मत (आगे)
  • ईश्वर चंद त्यागी: 39 मत
  • नरेंद्र सिंह कश्यप: 37 मत
  • धर्मेंद्र कुमार पुंडीर: 35 मत
इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में अंतिम मतदाता सूची जारी, 2.19 लाख नाम हटे

कोषाध्यक्ष पद: मुकाबला हुआ बेहद दिलचस्प

कोषाध्यक्ष पद पर नीशुकांत शर्मा 62 मतों के साथ पहले स्थान पर हैं। लेकिन दूसरे स्थान पर मुनव्वर हुसैन और सुधीर कुमार चौहान के बीच 51-51 मतों के साथ टाई (बराबरी) की स्थिति बनी हुई है, जिससे यह मुकाबला सबसे अधिक रोमांचक हो गया है।

  • नीशुकांत शर्मा: 62 मत (आगे)
  • मुनव्वर हुसैन: 51 मत
  • सुधीर कुमार चौहान: 51 मत
  • सुभाष चंद्र गर्ग: 17 मत
  • अमित कुमार जैन: 14 मत

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  खतौली बार एसोसिएशन चुनाव 2026-27: 47 नामांकन पत्र बिके, 15 हुए जमासूचना मिलने पर

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  टोकने की खुंदक में बेटियों ने काट दिया सोते पिता का गलावायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  प्रशासनिक फेरबदलः कैबिनेट मंत्री से टकराने वाली पीसीएस निकिता शर्मा

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »