मुजफ्फरनगर-फैक्ट्री से लौट रहे दलित युवक की हत्या, गांव में मिला शव

युवक के सिर पर गहरे वार के निशान, अवैध संबंधों में हत्या होने की आशंका, पुलिस ने दो टीमें गठित कर शुरू की जांच

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मलीरा गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के रास्ते पर दलित समाज के एक युवक का लहूलुहान शव पड़ा मिला। मृतक शनिवार को बामनहेड़ी स्थित फैक्ट्री में ड्यूटी पर गया था और शाम को घर लौटते समय अज्ञात हमलावरों ने उसकी हत्या कर शव को सुनसान स्थान पर फेंक दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द खुलासे का दावा किया है।
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मलीरा गांव के रास्ते पर म्हाड़ी के पास में रविवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा और रोहाना चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मोहित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय संदीप पुत्र भंवर सिंह निवासी ग्राम मलीरा के रूप में हुई। वह शनिवार को घर से बामनहेड़ी स्थित एक फैक्ट्री में ड्यूटी के लिए गया था। परिजनों के अनुसार वह शाम को घर लौट रहा था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा।
पुलिस के अनुसार मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि किसी ने धारदार या भारी वस्तु से वार कर उसकी हत्या की और बाद में शव को जंगल के रास्ते पर फेंक दिया। अधिक रक्तस्राव के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों में चर्चा है कि हत्या के पीछे अवैध संबंधों की संभावना हो सकती है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कुछ दिन पूर्व मृतक का छोटा भाई, मां और पिता रोहाना स्थित कोल्हू पर कार्य करने गए थे। घर पर उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे मौजूद थे। सुबह शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मलीरा गांव में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। शव की पहचान संदीप के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में दो विशेष टीमें गठित की गई हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव शिव चौक भूले, बस पालिका-रोडवेज ही इन्हें यादः सीएम योगी

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  जिले का हर बूथ जितने की होगी सपा की तैयारीः जिया चौधरीगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने

Read More »

लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर धमाके

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 की झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और फ्रिज कंप्रेसर फटने लगे, जिससे दूर-दूर तक धुआं और ऊंची लपटें दिखाई दीं। इस घटना ने बस्ती में रहने वाले परिवारों को कुछ ही मिनटों में सड़क पर ला खड़ा किया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तारइस अग्निकांड में नुकसान कितना हुआ, इस पर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग तस्वीर सामने आई है। सूत्रों की माने तो करीब 200 से अधिक झोपड़ियों के जाली है। दमकल और राहत-बचाव की तैनाती को

Read More »

यशपाल के चार तीरः मुजफ्फरनगर में सीएम दौरे बाद भाजपा में अंदरूनी खींचतान तेज

पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार की फेसबुक पोस्ट ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, इशारों में दिए संदेश के मायने तलाशने में जुटे सियासी पंडित मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में हाल ही में हुए मुख्यमंत्री के दौरे की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब एक सोशल मीडिया पोस्ट ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। विकास योजनाओं की सौगात और सीएम की जनसभा की गूंज की खुमारी में खोये लोगों के बीच सत्तारूढ़ दल भाजपा के भीतर चल रही संभावित खींचतान को लेकर अब सियासी चटकारों के साथ भविष्य की सियासत पर आधारित अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया दौरे की

Read More »