मतदाता सूची में नाम शामिल कराना हर नागरिक का अधिकारः मीनाक्षी स्वरूप

फ्रेंड्स कॉलोनी में भाजपा केशव मंडल द्वारा आयोजित विशेष कैंप में उमड़ी भीड, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कैम्प में भरवाए एसआईआर प्रपत्र

मुजफ्फरनगर। लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को भाजपा की टीम द्वारा एक विशेष मतदाता जागरूकता और पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्थानीय नागरिकों का उत्साह देखने को मिला, वहीं नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने स्वयं पहुंचकर लोगों को न सिर्फ जागरूक किया बल्कि उनके एसआईआर गणना प्रपत्र भी भरवाए। इस दौरान उन्होंने जनभागीदारी को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बताया।
भारतीय जनता पार्टी के केशव मंडल द्वारा फ्रेंड्स कॉलोनी में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत आयोजित जागरूकता कैंप में शनिवार को नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप विशेष तौर पर पहुंचीं। उन्होंने कैंप में आए नागरिकों को स्वयं गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया समझाई और नए मतदाता पंजीकरण, नाम संशोधन तथा आवश्यक बदलावों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कैंप में भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने यह साबित किया कि आमजन मतदान प्रक्रिया को लेकर सजग और उत्साहित हैं। मीनाक्षी स्वरूप ने मौके पर मौजूद युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों से बातचीत करते हुए उन्हें निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराना हर नागरिक का अधिकार है और इसमें सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र की मजबूती का आधार बनती है।

इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

https://www.facebook.com/meenakshiswarupofficial/posts/pfbid02cFRi9PNPjewqEEfKaDnoUHFAYWV9X5AUDF5N66Pkhh2prNZiywmJZrkipucETPykl

उन्होंने बताया कि नए वोटरों के पंजीकरण तथा मतदान सूची सुधार के लिए यह कैंप बेहद उपयोगी रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने कैंप का लाभ उठाया, जिससे यह पहल सफल साबित हुई। उन्होंने इस तरह के जागरूकता अभियानों को समय-समय पर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। मीनाक्षी स्वरूप ने कहा, “मतदाता सूची में आपका नाम होना ही लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रयोग का पहला कदम है। इसलिए हर पात्र नागरिक को चाहिए कि वह समय पर अपना पंजीकरण कराए और बदलावों की जानकारी रखे। जागरूक नागरिक ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण करते हैं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र पाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. देशबंधु तोमर, केशव मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश पाल धनकर, मंडल उपाध्यक्ष वैभव त्यागी, मंडल मंत्री अनुज सहित संबंधित बीएलओ भी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने मिलकर पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने में सहयोग किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में 73 वर्षीय बुजुर्ग ने 13 साल की बच्ची से की दरिंदगी

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  उत्तराखंड सरकार के खिलाफ भाकियू ने वापस ली महापंचायतइस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  माइक्रोफाइनेंस कंपनी के ऑफिस से 3.20 लाख की चोरीमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल चोटी बेधक कीट

Read More »