स्मार्ट मीटर के विरोध में किसानों ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

पदाधिकारियों का आरोप है कि पारंपरिक मीटरों की तुलना में स्मार्ट मीटर पारदर्शिता के बजाय शोषण का माध्यम बनते जा रहे हैं

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन सर्वधर्म के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर विभिन्न समस्याओं और बिजली विभाग से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट बिजली मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की।
ज्ञापन में संगठन ने कहा कि क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटरों को लेकर आम जनता में असंतोष और भय का माहौल है। किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ने की आशंका जताई गई है। कई स्थानों से शिकायतें मिल रही हैं कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल अनियंत्रित रूप से बढ़ रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पदाधिकारियों का आरोप है कि पारंपरिक मीटरों की तुलना में स्मार्ट मीटर पारदर्शिता के बजाय शोषण का माध्यम बनते जा रहे हैं। उनका कहना है कि बिना जनसहमति और पर्याप्त जागरूकता के इस व्यवस्था को लागू करना सामाजिक न्याय के खिलाफ है।
संगठन ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए, प्राप्त शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा पूर्ण पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित होने तक योजना को स्थगित रखा जाए। किसान यूनियन ने कहा कि यह निर्णय लाखों नागरिकों के जीवन को प्रभावित करता है, इसलिए जनहित को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से इस्लाम, मैराज जहां, सहरावत अली सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  शहर के समग्र विकास के लिए विभागों ने बनाई संयुक्त रणनीति

Also Read This

ईद उल अजहा को लेकर पालिका अलर्ट, मीनाक्षी स्वरूप ने की समीक्षा

कुर्बानी के पशुओं के अवशेषों के निस्तारण हेतु विशेष टीमें की गठित, नागरिकों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील

Read More »

सात दिन में फिर बदले मुजफ्फरनगर के एडीएम एफआर, अनिरुद्ध प्रताप सिंह तैनात

प्रयागराज से भेजे गए अजीत कुमार सिंह का तबादला निरस्त, अब गौतमबुद्धनगर में शासन ने किया तैनात मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त एवं राजस्व (एफआर) की तैनाती को लेकर पिछले सात दिनों से बनी असमंजस की स्थिति आखिरकार समाप्त हो गई। शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम एफआर नियुक्त किया है। वहीं प्रयागराज से मुजफ्फरनगर भेजे गए अजीत कुमार सिंह का तबादला निरस्त कर उन्हें अब गौतमबुद्धनगर भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार की देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक आईएएस और 19 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर

Read More »

मुजफ्फरनगर-खेलते समय दर्दनाक हादसा, ठेले की टक्कर से मासूम की मौत

मीरापुर कस्बे में सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा, मासूम बालक की मौत से परिवार में मचा कोहराम मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर कस्बे में खेलते समय एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चों के साथ ठेले से खेलते वक्त मासूम दीवार और ठेले के बीच बुरी तरह दब गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने हादसे की भयावह तस्वीर सामने ला दी। इसे भी पढ़ें:  नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बांटे स्कूल बैगमीरापुर कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क में

Read More »

कोई बच्चा आर्थिक मजबूरी में शिक्षा से वंचित न रहे, 75 जनपदों में लागू होगी श्रमिक विद्या योजना: योगी

लखनऊ । आर्थिक मजबूरी के कारण कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। बाल श्रमिक विद्या योजना अब प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू होगी। सरकार कौशल विकास, रोजगार मेले, सेवामित्र व्यवस्था और श्रमिक सुविधा केंद्रों को मजबूत कर युवाओं और श्रमिकों को बेहतर अवसर देने पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिक कल्याण, कौशल विकास और रोजगार सृजन को और व्यापक तथा परिणाममुखी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने बाल श्रमिक विद्या योजना को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में विस्तारित करने, ‘सेवामित्र व्यवस्था’ को और प्रभावी बनाने, निर्माण श्रमिकों के लिए बड़े शहरों में आधुनिक श्रमिक सुविधा केंद्र विकसित करने तथा रोजगार

Read More »