भैंसरहेड़ी गांव में मावा भट्ठियों पर छापा, 682 लीटर संदिग्ध सरसों तेल जब्त

सहायक खाद्य आयुक्त अर्चना धीरान के नेतृत्व में जनपद में चला छापामार अभियान, मावा व सरसों तेल के नमूने लिए गए

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ा अभियान चलाया। सहायक खाद्य आयुक्त अर्चना धीरान के नेतृत्व में इस विशेष कार्रवाई को अंजाम दिया गया, जिसमें पुलिस बल की मौजूदगी में टीम ने गांव भैंसरहेड़ी में संचालित दो मावा भट्ठियों और शाहपुर के भव्य ट्रेडर्स समेत अन्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। यह अभियान खाद्य गुणवत्ता को सुनिश्चित करने और मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से संचालित किया गया।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की सहायक आयुक्त अर्चना धीरान ने बताया कि विभागीय दल के द्वारा मिलावट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए भैंसरहेड़ी गांव में दो मावा भट्ठियों पर छापा मारा गया। इस दौरान पुलिस बल के सहयोग से निरीक्षण किया गया और मावा के दो नमूने संग्रहित किए गए। संदेह के आधार पर इन नमूनों को परीक्षण हेतु भेजा गया है। बताया गया कि कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। विभाग ने इसके पश्चात शाहपुर स्थित ‘भव्य ट्रेडर्स’ पर छापा मारकर 682 लीटर सरसों का तेल जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 1,16,000 रुपये बताई गई है। सरसों तेल में मिलावट की आशंका के चलते इसका एक विधिक नमूना संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजा गया है।
सहायक आयुक्त ने बताया कि अभियान के अगले चरण में विभाग ने लद्दावाला क्षेत्र में दो प्रतिष्ठानों से सरसों तेल के नमूने लिए, इनमें मेसर्स पूजा ऑयल एंड पूजा आटा, लद्दावाला से 15 टीन (लगभग 225 किलोग्राम) सरसों तेल जब्त किया गया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 54,000 रुपये है। वहीं मेसर्स भगवती ऑयल, लद्दावाला से 08 टीन (लगभग 100 किलोग्राम) सरसों का तेल जब्त किया गया, जिसकी कीमत 16,000 आंकी गई है। इन जगह बरामद सरसों के तेल में मिलावट की आशंका व्यक्त की गई है। अर्चना धीरान ने बताया कि सभी जगह से खाद्य पदार्थों व तेल के नमूने संग्रहित करते हुए जांच के लिए भेजे गये हैं। इस पूरी कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस बल भी सक्रिय रूप से मौजूद रहा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी नमूनों को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है और रिपोर्ट आने के पश्चात दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। सहायक खाद्य आयुक्त अर्चना धीरान ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य सामग्री हर नागरिक का अधिकार है। इस तरह की मिलावटखोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। त्यौहारों का सीजन होने के कारण जिले में खाद्य मानकों की नियमित निगरानी की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  ककरौली पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य मोर्चा, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »