मुजफ्फरनगर में रिश्तों का कत्लः भाई ने बहन को धारदार हथियार से काटा

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया खौफनाक रूप, हत्या के बाद आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

मुजफ्फरनगर। रिश्तों की मर्यादा और इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र में सामने आई, जहां एक भाई ने कथित विवाद के बाद अपनी ही बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात ने पूरे गांव को दहला दिया और परिवार में कोहराम मच गया।

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते अपनी सगी बहन पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शकील कुरैशी के परिवार में सुबह किसी बात को लेकर 23 वर्षीय पुत्र आमिर और उसकी 20 वर्षीय बहन अदीबा के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर आमिर ने घर के आंगन में ही धारदार हथियार से अदीबा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल अदीबा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतका अविवाहित थी।

इसे भी पढ़ें:  जैन एकता क्रांतिकारी मंच युवा मोर्चा ने उठाई खतौली से हस्तिनापुर के लिए बस सेवा की मांग

घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से जानकारी ली। घटना के बाद आरोपी आमिर मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों की गहन जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। इस दर्दनाक वारदात के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  शिक्षामित्रों का बढ़ा मानदेय, सम्मान समारोह में दिखा भारी उत्साह

Also Read This

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »