अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, मुठभेड़ में दो शातिर घायल

सिविल लाइन पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, चोरी की नकदी, अवैध हथियार और बिना नम्बर की मोटरसाइकिल बरामद

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध पर शिकंजा कसते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपी घायल हो गए, जबकि एक को मौके से दबोच लिया गया। गिरोह के कब्जे से चोरी की नगदी, अवैध तमंचे और बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
मेरठ परिक्षेत्र के उच्च अधिकारियों के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर और थाना सिविल लाइन प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह महत्वपूर्ण कार्रवाई की।
एएसपी सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि 7 फरवरी को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में त्यागी धर्मशाला के पास खड़ी एक गाड़ी का शीशा तोड़कर नगदी चोरी की घटना सामने आई थी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कर घटना के शीघ्र खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। 16/17 फरवरी की रात्रि में पुलिस टीम संधावली अंडरपास के निकट सघन वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना में शामिल तीन बदमाश मोटरसाइकिल से आने वाले हैं।
कुछ ही देर में बाईपास राजमार्ग की ओर से आती एक मोटरसाइकिल को रोकने का संकेत दिया गया, लेकिन सवारों ने भागने का प्रयास किया। तेज मोड़ लेने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद तीनों बदमाश पुलिस पर जानलेवा फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने साहस का परिचय देते हुए जवाबी कार्रवाई की। आत्मरक्षा में की गई नियंत्रित गोलीबारी में जितेंद्र पुत्र सतीश और शशि पुत्र जगमोहन घायल हो गए, जबकि दिलीप उर्फ होलू पुत्र किशन को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों बदमाश शहर की आदर्श कालोनी के निवासी हैं। घायल आरोपियों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई धनराशि में से 40 हजार रुपये, 2 अवैध तमंचे, कारतूस और बिना नम्बर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 7 फरवरी को त्यागी धर्मशाला के पास खड़ी गाड़ी से लगभग 50 हजार रुपये चोरी किए थे। इसके अतिरिक्त मेरठ जनपद में भी उसी दिन एक अन्य वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी पुनः किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, तभी उन्हें दबोच लिया गया। बताया कि गिरफ्तार और घायल आरोपियों पर मेरठ, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, हरिद्वार, नैनीताल, लखीमपुर खीरी तथा हरियाणा के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, अवैध हथियार अधिनियम और गैंगस्टर अधिनियम के तहत अनेक मुकदमे दर्ज हैं। जितेंद्र पर मेरठ और मुरादाबाद में कई संगीन मामले दर्ज हैं। शशि कपूर के विरुद्ध हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि दिलीप उर्फ होलू पर भी लूट, चोरी और शस्त्र अधिनियम के तहत कई मामले लंबित हैं। कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार गिरि, उपनिरीक्षक खुशीलाल सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें:  धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड ने लगाया कांवड़ सेवा शिविर, शिव भक्तों का हो रहा स्वागत

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवसगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने

Read More »

लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर धमाके

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 की झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और फ्रिज कंप्रेसर फटने लगे, जिससे दूर-दूर तक धुआं और ऊंची लपटें दिखाई दीं। इस घटना ने बस्ती में रहने वाले परिवारों को कुछ ही मिनटों में सड़क पर ला खड़ा किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सड़क पर बेइज्जत हुई पालिका टीम ने किया अवैध होर्डिंग हटाने से इंकारइस अग्निकांड में नुकसान कितना हुआ, इस पर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग तस्वीर सामने आई है। सूत्रों की माने तो करीब 200 से अधिक झोपड़ियों के जाली है। दमकल और राहत-बचाव की

Read More »

यशपाल के चार तीरः मुजफ्फरनगर में सीएम दौरे बाद भाजपा में अंदरूनी खींचतान तेज

पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार की फेसबुक पोस्ट ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, इशारों में दिए संदेश के मायने तलाशने में जुटे सियासी पंडित मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में हाल ही में हुए मुख्यमंत्री के दौरे की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब एक सोशल मीडिया पोस्ट ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। विकास योजनाओं की सौगात और सीएम की जनसभा की गूंज की खुमारी में खोये लोगों के बीच सत्तारूढ़ दल भाजपा के भीतर चल रही संभावित खींचतान को लेकर अब सियासी चटकारों के साथ भविष्य की सियासत पर आधारित अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया दौरे की

Read More »