प्रतिबंधित ड्रोन कैमरों से रोजी रोटी पर संकट को लेकर आक्रोश

ड्रोन कैमरों से प्रतिबंध हटवाने को फोटोग्राफरों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम उमेश मिश्रा से जल्द मिलेगा

मुजफ्फरनगर। फोटोग्राफर समिति रजिस्टर्ड का वार्षिक अधिवेशन एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता समिति के जिला अध्यक्ष श्रवण मोगा ने की। इस अधिवेशन में चोर के शोर के बीच जिला पुलिस और प्रशासन के द्वारा ड्रोन संचालन पर लगाई गई पाबंदी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे रोजी रोटी पर संकट बताते हुए आक्रोश जताया, निर्णय लिया गया कि इसके लिए जल्द ही समिति का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम उमेश मिश्रा से मिलकर अपनी समस्या को रखेगा और शादी के सीजन से पहले यह प्रतिबंध हटवाने का प्रयास किया जायेगा।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अनिल कुमार फटॉग्रफर्स क्लब विजय कुमार दिल्ली कर प्रथम दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं मंत्री अनिल कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए फोटोग्राफर की महत्वता को दर्शाया एवं जिला अध्यक्ष शरण मोगा ने अपने संबोधन में शादी विवाह आदि में ड्रोन पर लगी रोग को प्रमुखता से उठाया किसके लिए मिथलेश पाल विधायक ने स्पष्ट करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड सोपान कैंप का आयोजन

आज के इस सफल आयोजन के लिए मुख्य अतिथियों ने करते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह फोटोग्राफर के साथ हर समय कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष श्रवण मोघा, रॉबिन सिंघल,बृजेश कुमार, सुरेंद्र पाल, सतनाम छाबड़ा, शुभम मोघा, रजनीश जोली राकेश अरोड़ा ओंकार सिंह संजय सिंगर सुनील सैनी विकास पाल मित्र सेन, मिंकुल, गिरजेश कुमार उर्फ सोनू, नवनीत कौशिक, देशपाल राकेश अरोड़ा विश्व शर्मा ओंकार सिंह एवं सैकड़ो फटॉग्रफर्स साथी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर होली दहन हादसा, बिजली खंभे में लगी आग
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *