पंजाब सहित बाढ़ प्रभावित राज्यों को विशेष पैकेज दे केन्द्रः राकेश टिकैत

भाकियू ने इस संकट की घड़ी में पंजाब के लिए राहत अभियान की शुरुआत की है। चंडीगढ़ स्थित किसान भवन को राहत कार्यों के लिए बेस कैम्प बनाया गया है, जहां से स्वयंसेवक प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचा रहे हैं।

मुजफ्फरनगर। देशभर में भीषण बाढ़ से उत्पन्न हालात को लेकर भारतीय किसान यूनियन ;भाकियूद्ध ने केंद्र सरकार से तत्काल राहत की मांग की है। यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा है कि केंद्र को चाहिए कि वह पंजाब समेत बाढ़ से प्रभावित सभी राज्यों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करे। राकेश टिकैत ने कहा कि देश के कई राज्य इस समय जल प्रलय से गुजर रहे हैं। खेत-खलिहान डूब चुके हैं, पशुधन बह चुका है और आम जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। किसान अपनी फसलें नहीं, अब अपने परिवारों को बचाने में लगे हैं। यह समय है जब सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित राहत प्रदान करनी चाहिए।
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के अनुसार, इस वर्ष की भारी बारिश ने पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, ओडिशा और असम जैसे राज्यों को बुरी तरह प्रभावित किया है। वहीं, दिल्ली और हरियाणा में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे वहाँ भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। किसान नेता राकेश टिकैत ने बताया कि किसानों की खड़ी फसलें पानी में समा चुकी हैं। कहीं मवेशी बह गए हैं, तो कहीं घर ढह गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र को चाहिए कि वह विशेष पैकेज की घोषणा कर तत्काल बचाव, राहत और मुआवजे का काम शुरू करे।

इसे भी पढ़ें:  एसएसपी ने किया तबादलाः यतेन्द्र फुगाना और रूपाली जानसठ सीओ बने

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भाकियू ने इस संकट की घड़ी में पंजाब के लिए राहत अभियान की शुरुआत की है। चंडीगढ़ स्थित किसान भवन को राहत कार्यों के लिए बेस कैम्प बनाया गया है, जहां से स्वयंसेवक प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचा रहे हैं। राहत सामग्री एकत्र करने, जरूरतमंदों तक भोजन, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान पहुंचाने का कार्य यूनियन की ओर से लगातार जारी है। उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि वे इस आपदा की घड़ी में मानवता का धर्म निभाएं और एकजुट होकर किसानों की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि यह समय एक-दूसरे का सहारा बनने का है, क्योंकि प्रकृति का यह कहर किसी एक राज्य या वर्ग तक सीमित नहीं है। भाकियू ने सरकार से बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए कुछ मांग की हैं, जिनमें विशेष राहत पैकेज की तत्काल घोषणा, प्रभावित किसानों को नुकसान का समुचित मुआवजा, आपातकालीन आधार पर राहत और बचाव कार्य तेज़ किए जाएं और दीर्घकालिक आपदा प्रबंधन योजना तैयार की जाए ताकि भविष्य में नुकसान को रोका जा सके। राकेश टिकैत ने दोहराया कि यह संकट केवल किसानों का नहीं, पूरे देश का है, अगर किसान बर्बाद हुआ, तो देश का पेट कैसे भरेगा? उन्होंने कहा कि यह वक्त संवेदनशीलता और तत्परता का है, जिसमें सरकार, समाज और सभी नागरिकों को अपनी भूमिका निभानी होगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में दो पटाखा बुलेट बाइकों पर कार्यवाही, सीज किया भारी जुर्माना

5 सितंबर को राहत सामग्री लेकर पंजाब रवाना होगी किसानों की टोली

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन मुख्यालय सिसौली के किसान भवन स्थित चौधरी देवीलाल पुस्तकालय में एक आपात बैठक की अध्यक्षता करते हुए किसान नेता एवं यूनियन के युवा विंग के अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत ने कहा कि पंजाब में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, और ऐसे कठिन समय में पूरे देश का किसान पंजाब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

इसे भी पढ़ें:  EMI न भरने पर बैंक दूर से बंद कर सकेंगे खरीदा गया प्रोडक्ट, RBI बना रहा नई व्यवस्था

गौरव टिकैत ने कहा कि किसी भी हालत में पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को राशन सामग्री या अन्य जरूरी सामान की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि गांव-गांव की टीमें राहत सामग्री इकट्ठा करने में जुटी हैं। हर गांव से अनाज, आटा, दाल, तेल और अन्य आवश्यक वस्तुएं एकत्र की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 5 सितंबर को किसान भवन सिसौली से राहत सामग्री की बड़ी खेप पंजाब के लिए रवाना की जाएगी, जो बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित करेगी। बैठक में मौजूद किसानों ने एक स्वर में कहा कि संकट की इस घड़ी में पंजाब अकेला नहीं है, बल्कि पूरे देश का किसान परिवार उनके साथ खड़ा है।

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »