अफगानिस्तान भूकंप: 622 की मौत, हजारों घायल | ताज़ा अपडेट

अफगानिस्तान में रविवार देर रात (31 अगस्त) को आए भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। यह झटके पाकिस्तान की सीमा से सटे पूर्वी इलाके में महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.0 दर्ज की गई और इसका केंद्र नंगरहार प्रांत के जलालाबाद शहर से लगभग 27 किलोमीटर दूर था। भूकंप जमीन से महज 8 किलोमीटर की गहराई पर आया, जिसके कारण असर और ज्यादा खतरनाक रहा।

इसे भी पढ़ें:  नक्शा पास कराने और सील खुलवाने के नाम पर रिश्वत का आरोप, अवर अभियंता रंगेहाथ गिरफ्तार

अफगान आंतरिक मंत्रालय ने पुष्टि की है कि इस आपदा में अब तक 1400 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि हजारों लोग घायल हुए हैं। भूकंप के करीब 20 मिनट बाद उसी इलाके में एक और झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 4.5 और गहराई 10 किलोमीटर थी। लगातार झटकों ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है और राहत-बचाव कार्य तेज़ी से जारी है।

इसे भी पढ़ें:  Aravali Mining पर सरकार का बड़ा बयान, 90% इलाका रहेगा Protected Zone
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *