अमेरिका में भारतीय परिवार पर कहर: घरेलू विवाद में 4 की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली। अमेरिका के जॉर्जिया राज्य से शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लॉरेंसविल शहर में तड़के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी समेत चार लोगों को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस वारदात के दौरान घर में मौजूद तीन बच्चों की जान समय रहते की गई आपातकालीन कॉल से बच गई।

घटना शुक्रवार सुबह करीब 2:30 बजे (स्थानीय समय) ब्रुक आइवी कोर्ट इलाके में हुई। स्थानीय पुलिस को 911 पर कॉल मिलने के बाद तुरंत मौके पर भेजा गया। पुलिस जब घर के भीतर पहुंची तो वहां चार वयस्कों के शव मिले, जिन पर गोली लगने के स्पष्ट निशान थे।

इसे भी पढ़ें:  चीन ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, कहा- 1 अगस्त से टैरिफ लगा तो करेंगे जवाबी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, गोलीबारी के वक्त घर में तीन बच्चे मौजूद थे। डर के कारण तीनों बच्चे एक क्लोसेट में छिप गए। इन्हीं में से एक बच्चे ने साहस दिखाते हुए 911 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी, जिसके चलते अधिकारी समय पर मौके पर पहुंच सके। पुलिस ने बताया कि तीनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह की शारीरिक चोट नहीं आई है। फिलहाल उन्हें परिवार के एक अन्य सदस्य की निगरानी में सौंप दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  अफगानिस्तान भूकंप: 622 की मौत, हजारों घायल | ताज़ा अपडेट

इस मामले में पुलिस ने 51 वर्षीय विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी पर चार मामलों में फेलोनी मर्डर, चार मामलों में मैलिस मर्डर, चार मामलों में एग्रेवेटेड असॉल्ट, बच्चों के साथ क्रूरता से जुड़े तीन अलग-अलग आरोप दर्ज किए गए हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है और घटना के पीछे के पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश पर पाकिस्तान के असर का आरोप, भारत से रिश्तों में बढ़ा तनाव

अटलांटा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। दूतावास ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पीड़ित परिवार को हर संभव कांसुलर सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है और इसमें भारतीय मूल के नागरिक शामिल हैं।

Also Read This

50 करोड़ की कार, हिट-एंड-रन और समझौता—लैंबॉर्गिनी केस में गिरफ्तारी

कानपुर। वीआईपी रोड पर हुई लैंबॉर्गिनी दुर्घटना मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर गठित स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने कार्रवाई करते हुए कई दिनों से फरार चल रहे शिवम को दबोच लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि 8 फरवरी की दोपहर वीआईपी रोड पर शिवम की लैंबॉर्गिनी कार बुलेट और एक ऑटो से टकरा गई थी। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए थे। घायल मोहम्मद तौफीक ने ग्वालटोली थाने में हिट-एंड-रन का मुकदमा दर्ज कराया था। इसे भी पढ़ें:  चीन ने अमेरिका को

Read More »

मुजफ्फरनगर मुठभेड़: इनामी अमजद मारा गया, दो पुलिसकर्मी घायल

मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण जंगल इलाके में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी अमजद मारा गया। फायरिंग के दौरान एसपी देहात की गाड़ी पर गोलियां चलीं, जिससे वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। एक सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार वांछित अपराधियों की गतिविधि की सूचना मिलने पर टीम ने विज्ञान रोड के पास जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की। आमना-सामना होते ही बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अमजद गोली लगने से घायल हुआ। दूसरी ओर, बदमाशों की फायरिंग में सब इंस्पेक्टर संदीप और

Read More »

एमडीए में रिश्वतखोरीः कार्यालय पर भाजपा नेता का धरना

एमडीए के अधिकारियों का कहना है कि विभाग में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी जैसे आरोप गलत हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता नहीं हुई

Read More »