ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन बोले – अब पड़ोसियों पर हमला नहीं

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब ईरान पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सहयोग चाहता है।सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि जिन पड़ोसी देशों पर हमले हुए हैं उनसे माफी मांगना जरूरी है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने बताया कि सैन्य बलों को स्पष्ट आदेश दे दिया गया है।

 उन्होंने कहा, “सैन्य बलों को निर्देश दिया गया है कि अब से पड़ोसी देशों पर तब तक हमला न किया जाए जब तक उन पर पहले हमला न हो।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान का पड़ोसी देशों के खिलाफ किसी प्रकार की आक्रामक कार्रवाई करने का कोई इरादा नहीं है। पेजेशकियन ने अपने संदेश में कहा कि ईरान क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है। उन्होंने कहा, “हम शांति और सुकून कायम करने के लिए इलाके में सहयोग की अपील करते हैं।”

इसे भी पढ़ें:  सोमवार को भी इंडिगो का परिचालन संकट जारी, 350 से ज्यादा उड़ानें रद्द

 उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग इस अवसर का फायदा उठाकर ईरान पर हमला करने की सोच रहे हैं, उन्हें साम्राज्यवाद की कठपुतली नहीं बनना चाहिए। ईरानी राष्ट्रपति ने अपने बयान में कहा कि इजरायल या अमेरिका का समर्थन करना सम्मान और स्वतंत्रता का रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय देशों को किसी बाहरी दबाव में आने के बजाय शांति और सहयोग का रास्ता अपनाना चाहिए। इससे पहले सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि देश के सैन्य ठिकानों और तेल केंद्रों पर हुए सिलसिलेवार मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद ईरान को किसी भी तरह की गलतफहमी और गलत आकलन से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  दुबई पर ईरान का बड़ा हमला, मशहूर 'पाम जुमैरह' पर दागी मिसाइल

सऊदी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बयान जारी कर बताया कि अमेरिकी सैन्य कर्मियों की मौजूदगी वाले एक एयर बेस और एक प्रमुख तेल क्षेत्र को निशाना बनाकर किए गए हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया। मंत्रालय के अनुसार, राजधानी रियाद के दक्षिण-पूर्व स्थित प्रिंस सुल्तान एयर बेस की ओर दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को बीच में ही रोककर नष्ट कर दिया गया। सऊदी प्रेस एजेंसी ने यह भी पुष्टि की कि इसी एयर बेस पर एक और मिसाइल हमला हुआ था, जिसे सेना ने विफल कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  भारत में तेल भंडार पर्याप्त, पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह गलत

इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात की सीमा के पास स्थित शयबाह तेल क्षेत्र को निशाना बनाकर किए गए कई ड्रोन हमलों को भी सेना ने नाकाम कर दिया। रियाद के पूर्व में हुए एक अन्य ड्रोन हमले को भी सुरक्षा बलों ने समय रहते विफल कर दिया। इन घटनाओं के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था, जिसके बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का यह बयान सामने आया है।

Also Read This

सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शामली एमएलसी और पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा, जहां उन्होंने नवनिर्मित बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में बारात घर शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि इस सुविधा से शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अब छोटे-बड़े आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। इसे भी पढ़ें:  अफगानिस्तान में फिर भूकंप: 5.3 तीव्रता, रविवार की

Read More »

देवबंद के इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट, कई छात्रों का कंपनियों में चयन

देवबंद। इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज देवबंद में छात्र-छात्राओं के भविष्य को रोजगार से जोड़ने के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों की योग्यता, संवाद क्षमता और प्रोफेशनल स्किल्स को परखा। चयन प्रक्रिया के बाद कई छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्य रूप से MBA, MCA, BBA और BCA के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने इंटरव्यू, स्क्रीनिंग और कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान अपनी तैयारी और आत्मविश्वास का परिचय दिया। बिज़ऑक्स ग्लोबल ने छात्रों को किया शॉर्टलिस्ट प्लेसमेंट ड्राइव में BizzOx

Read More »