मेक्सिको में बड़ा हादसा: हर्मोसिल्लो के वाल्डोज स्टोर में लगी भीषण आग, 23 की मौत, कई घायल

मेक्सिको के उत्तर-पश्चिमी राज्य सोनोरा की राजधानी हर्मोसिल्लो में शुक्रवार देर रात एक स्टोर में लगी आग ने भीषण रूप ले लिया। इस हादसे में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आग डाउनटाउन इलाके में स्थित वाल्डोज स्टोर में भड़की थी। सोनोरा के गवर्नर अल्फोंसो दुराजो ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में घटना की पुष्टि करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और स्थिति पर नियंत्रण पाने की कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  Tarique Rahman Returns Bangladesh: 17 साल बाद वापसी, चुनावी समीकरण बदले

राज्य के अटॉर्नी जनरल गुस्तावो सालास चावेज़ ने बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि ज्यादातर मौतें धुएं और जहरीली गैसों के कारण दम घुटने से हुईं। फिलहाल ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे लगे कि आग जानबूझकर लगाई गई थी, लेकिन सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने “एक्स” (पूर्व ट्विटर) पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा, “इस दर्दनाक हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। राहत दल पूरी तत्परता से काम कर रहे हैं।”सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टोर पूरी तरह आग की लपटों में घिरा हुआ था। एक वीडियो में एक व्यक्ति को झुलसने के बाद बाहर गिरते देखा गया, जिससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तान विश्व गुरु टिप्पणी से बढ़ा राजनीतिक विवाद

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, दमकलकर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक स्टोर पूरी तरह जल चुका था। आग लगने के सटीक कारणों की जांच जारी है, जबकि घायलों को शहर के छह अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Also Read This

समुद्र में नाव डूबी, 250 लापता…नौका में लगभग 280 लोग सवार थे

अंडमान- सागर में रोहिंग्या शरणार्थियों और बांग्लादेशी नागरिकों को ले जा रही एक नौका के पलटने से लगभग 250 लोगों के लापता होने की आशंका है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) ने एक बयान में कहा कि यह नौका दक्षिणी बांग्लादेश के टेक्नाफ से मलेशिया के लिए रवाना हुई थी। भारी हवाओं, उबड़-खाबड़ समुद्र और अत्यधिक भीड़भाड़ के कारण यह नौका डूब गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नौका में लगभग 280 लोग सवार थे और इसने चार अप्रैल को बांग्लादेश छोड़ा था। हादसे में लापता लोगों में कई बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बोट पर

Read More »

खतौली: पुलिस की दबिश पूर्व सभासद के घर दबिश, महिलाओं से झड़प, एक गिरफ्तार

खतौली बुधवार को नगर के देवीदास मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस ने पूर्व सभासद विनोद शेरवान के मकान पर अचानक दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान स्थानिय लोगों और पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई भी हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।   View this post on Instagram   A post shared by Nayan Jagriti (@nayanjagriti) जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले नशीले पदार्थ (गांजा) से जुड़े एक मामले में कार्रवाई हुई थी, जिसमें करीब ढाई किलो गांजा लगभग बरामद किया गया था। इस मामले में कई युवकों को गिरफ्तार

Read More »

दरिद्र बच्चों से किया वादा निभाने मलिन बस्ती पहुंचे योगी के मंत्री

बच्चों, महिलाओं और पुरुषों से मिलकर सुनी पीड़ा, बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर किया प्रेरित, जनकपुरी क्षेत्र में शिक्षा, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के शहर की कालोनी जनकपुरी क्षेत्र से सटी मलिन बस्ती में बुधवार को उस समय हलचल बढ़ गई जब योगी सरकार के मंत्री और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक ही भ्रमण पर अधिकारियों के साथ वहां पहुंचे। अंबेडकर जयंती के मौके पर मंगलवार को मंत्री कपिल देव यहां आये थे और इसके अगले ही दिन बच्चों से किए गए वादे को निभाने पहुंचे मंत्री ने न केवल हालात का जायजा लिया, बल्कि शिक्षा और बुनियादी

Read More »

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका; अग्रिम जमानत पर लगी रोक

नई दिल्ली- सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दी गई ट्रांजिट बेल पर रोक लगा दी और उन्हें तीन हफ्ते में जवाब देने का निर्देश दिया। हालांकि, कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि खेड़ा असम की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दी गई एक हफ्ते की अग्रिम जमानत पर रोक लगा दी है। यह मामला असम में दर्ज उस एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें खेड़ा पर आरोप है कि उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के खिलाफ कई पासपोर्ट रखने के आरोप लगाए थे। इसे भी पढ़ें:  Tarique Rahman Returns Bangladesh: 17

Read More »