अफगानिस्तान में फिर भूकंप: 5.3 तीव्रता, रविवार की तबाही के बाद फिर हिली धरती

अफगानिस्तान में मंगलवार शाम दोबारा भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) की जानकारी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.3 रही। झटके स्थानीय समयानुसार शाम 5 बजकर 59 मिनट पर आए। इसका केंद्र 34.55 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.68 डिग्री पूर्वी देशांतर पर, करीब 130 किलोमीटर गहराई में स्थित था।

इसे भी पढ़ें:  Budget 2026 : बजट से पहले सोना ₹9,000 और चांदी ₹27,000 फिसली, ग्लोबल मार्केट में भी बड़ी गिरावट

फिलहाल शुरुआती रिपोर्ट में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि चूंकि केंद्र धरती की गहराई में था, इसलिए झटकों का असर ज्यादा तेज नहीं हुआ।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले रविवार रात आए 6.0 तीव्रता के भूकंप ने अफगानिस्तान में भारी तबाही मचाई थी। इस हादसे में मरने वालों की संख्या 1400 से ऊपर पहुंच चुकी है, जबकि लगभग 3,000 लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव दल अब भी मलबे में दबे लोगों को निकालने के प्रयास में जुटे हुए हैं। पहाड़ी इलाकों में कई घर पूरी तरह तबाह हो गए, जिससे स्थानीय लोग घंटों तक फंसे रहे।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ ड्रग तस्कर सुरंग कांड: 530 ग्राम चरस के बाद घर में मिली गुप्त सुरंग, पुलिस भी रह गई हैरान
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *