गोबर गैस प्लांट योजना से खत्म होगा गैस संकट, योगी का बड़ा फैसला

खाड़ी क्षेत्र में युद्ध के चलते पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पर संकट गहराने की आशंका के बीच, उत्तर प्रदेश सरकार ने गोबर गैस प्लांट योजना को बड़े स्तर पर लागू करने का फैसला लिया है। इस योजना का उद्देश्य एलपीजी गैस का सस्ता और स्थायी विकल्प तैयार करना है, जिससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों को राहत मिल सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस योजना को मिशन मोड पर शुरू करने के निर्देश दिए हैं। शुरुआत में प्रदेश की 7527 गौशालाओं को इस योजना से जोड़ा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  ‘स्वकर प्रणली’ पर सवे र्से पहले बोर्ड मीटिंग बुलाने की मांग

वर्तमान में 80 बड़े गौशालाओं में गोबर गैस प्लांट पहले से संचालित हैं, आगे चलकर पशुपालकों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा प्रदेश में कुल 7527 गो-आश्रय स्थल हैं, जहां 12.39 लाख गोवंशीय पशु संरक्षित हैं। इनमें शामिल हैं: 6433 अस्थायी स्थल: 9.89 लाख गोवंश, 518 वृहद गो-संरक्षण केंद्र: 1.58 लाख गोवंश, 323 कान्हा गो-आश्रय: 77,925 गोवंश, 253 कांजी हाउस: 13,576 गोवंश इसके अलावा, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत 1.14 लाख गौपालकों को 1.83 लाख गोवंश सौंपे गए हैं।

इस योजना के तहत अब गोबर का उपयोग सिर्फ खाद तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि: गोबर से गैस उत्पादन कर रसोई गैस का विकल्प तैयार होगा, खेतों में उपयोग होने वाली खाद से यूरिया और अन्य पोषक तत्वों की जरूरत पूरी होगी गो-सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता के अनुसार, यह योजना सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाएगी। ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण रसोई गैस संकट की आशंका को देखते हुए यह रणनीति तैयार की गई है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-स्कूल के पास खाली मकान में चल रही थी तमंचा फैक्ट्री

सरकार का मानना है कि गोबर गैस प्लांट योजना ग्रामीण क्षेत्रों में तुरंत राहत देने वाली साबित होगी और ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत को मजबूत करेगी। LPG पर निर्भरता कम करना ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराना, गोशालाओं के अपशिष्ट का बेहतर उपयोग, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना  कुल मिलाकर, गोबर गैस प्लांट योजना न सिर्फ ऊर्जा संकट का समाधान है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यावरण दोनों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में फर्जीवाडाः पुलिस परीक्षा में पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पुजारी के घर घुसकर हमला, दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्जहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-स्कूल के पास खाली मकान में

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में तनाव प्रबंधन पर हुआ सेमिनारहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सरकार से कड़े

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  ‘स्वकर प्रणली’ पर सवे र्से पहले बोर्ड मीटिंग बुलाने की मांगमंत्री

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »