धोखाधड़ी-एमबीबीएस डॉक्टर बताकर कराई शादी, दूल्हा निकला सरकारी अस्पताल का वार्ड बॉय

50 लाख खर्च कर बेटी की शादी करने वाले परिवार से हुई धोखाधड़ी, दुल्हन ने पति समेत ससुराल पक्ष पर दर्ज कराया मुकदमा

मुजफ्फरनगर। खतौली क्षेत्र में शादी के नाम पर बड़े धोखे का मामला सामने आया है, जहां एक युवती की शादी सरकारी अस्पताल में सर्जन डॉक्टर बताकर कराई गई, लेकिन विवाह के बाद सच्चाई सामने आई कि दूल्हा एमबीबीएस डॉक्टर नहीं बल्कि संविदा पर कार्यरत वार्ड बॉय है। दुल्हन ने इसे जीवन से खिलवाड़ बताते हुए पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना खतौली क्षेत्र के कस्बा खतौली निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर खुद को एमबीबीएस, एमएस सर्जन डॉक्टर बताकर शादी करने, दहेज लेने और बाद में धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कस्बा खतौली के मौहल्ला मिठ्ठूलाल निवासी शहजादी पुत्री अली मोहम्मद ने थाना खतौली में दर्ज शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब चार साल पहले 29 मार्च 2022 को अदालत खां पुत्र अफसर खां निवासी ग्राम चंदसीना, थाना रतनपुरी के साथ सिटी पैलेस खतौली में इस्लामिक रीति-रिवाज से हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

पीड़िता के अनुसार, रिश्ता तय करते समय अदालत खां और उसके परिवार ने बताया था कि वह एमबीबीएस, एमएस डॉक्टर है और सहारनपुर स्थित शेख उल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ सर्जन के पद पर तैनात है। परिवार को भरोसा दिलाने के लिए ऑपरेशन थिएटर में कार्य करते हुए फोटो, एमबीबीएस की डिग्री और अन्य दस्तावेज भी दिखाए गए। इन बातों पर विश्वास करते हुए लड़की पक्ष ने शादी में करीब 50 लाख रुपये खर्च किए। साथ ही 16 तोले सोने, 500 ग्राम चांदी के जेवर, घरेलू सामान और एक वैगनआर कार भी दहेज में दी गई। विवाह के बाद कुछ समय तक पति ने भी स्वयं को डॉक्टर ही बताया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में हवाला कांड-24.50 लाख रुपये के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

शहजादी ने बताया कि शादी के बाद जब वह मायके आई तो ससुराल पक्ष उसे वापस ले जाने में लगातार टाल-मटोल करता रहा। कभी कहा गया कि अदालत खां ट्रेनिंग पर गया है, तो कभी अन्य बहाने बनाए गए। शक होने पर परिवार ने अपने स्तर पर जांच कराई, जिसमें पता चला कि अदालत खां किसी अस्पताल में कोई विशेषज्ञ एमबीबीएस एमएस डॉक्टर नहीं बल्कि उसी मेडिकल कॉलेज में संविदा पर वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत है। पीड़िता का आरोप है कि अदालत खां, उसके भाई शामिल खां, पिता अफसर खां और बहन समरजहां ने जान-बूझकर झूठ बोलकर और फर्जी फोटो दिखाकर यह रिश्ता तय कराया। इससे न केवल परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ बल्कि उसका वैवाहिक जीवन भी बर्बाद हो गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में सड़कों पर आधी रात तक मना टी-20 विश्व कप जीत का जश्न

शिकायत के अनुसार, इसके बाद जब 24 दिसंबर 2025 को पीड़िता के पिता अली मोहम्मद और भाई शहजाद ने इस संबंध में ससुराल पक्ष से जवाब मांगा, तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और पूरे परिवार को जान से मारने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि सामाजिक बदनामी और डर के कारण वह अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सकी थी, लेकिन लगातार मानसिक, शारीरिक और सामाजिक प्रताड़ना झेलने के बाद उसने अब न्याय पाने के लिए पुलिस का सहारा लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अदालत खां समेत ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read This

सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा

मुजफ्फरनगर। सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा रहा। क्लब के चुनाव के लिए पदाधिकारी व सदस्य पद हेतु तमाम लोगों ने अपने नामांकन पत्र भरे थे। क्लब के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया गया। इनमें उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंघल, सचिव विजय वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष सरीन, के अलावा कार्यकारिणी सदस्य बैडमिंटन हिमांशु महेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य बिलियर्ड, कार्यकारिणी सदस्य कार्ड्स मनु गुप्ता व अतुल जैन, कार्यकारिणी सदस्य टेनिस डा देवेन्द्र सिंह मलिक, कार्यकारिणी सदस्य सामान्य अमित मित्तल, अजय स्वरूप, डा० दीपक गोयल व गिरीश अग्रवाल को निर्विरोध चुन लिया गया है। शेष लोगों के नामांकन पत्र वापसी हो

Read More »

डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी…. दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्माना

मुरादाबाद- रामपुर की अदालत ने तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आजम खां को दोषी करार दिया है। यह मुकदमा भोट थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। कोर्ट ने आजम को दो साल के कारावास की सजा सुनाई है।सपा नेता आजम खां को तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रामपुर की कोर्ट ने दो साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भोट थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था।आरोप था कि चुनाव प्रचार के दौरान सपा नेता ने तत्कालीन जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा

Read More »

शेखपुरा में सरकारी पानी की टंकी के दुरुपयोग से ग्रामीणों में भारी रोष

मुजफ्फरनगर। शेखपुरा गांव में स्थित सरकारी पानी की टंकी के कथित दुरुपयोग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी परिसर का इस्तेमाल पूरी तरह से निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी की टंकी की देखरेख के लिए नियुक्त एक युवक और उसका परिवार लंबे समय से टंकी परिसर में ही रह रहा है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में हवाला कांड-24.50 लाख रुपये के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तारआरोप है कि परिसर में सरकारी

Read More »

तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे

Read More »