धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का संगम श्री बालाजी धाम मंदिर में शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मुजफ्फरनगर। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को एकादश कुण्डीय श्री शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ आस्था एवं भक्ति भाव के धार्मिक संगम के बीच बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ हुआ। यह धार्मिक अनुष्ठान 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस शुभारंभ से पूर्व मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्ति और आध्यात्मिकता से सराबोर हो गया।
भारतीय कॉलोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ किया गया। मंदिर समिति ने आए अतिथियों एवं भक्तजनों का भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं। आस्था के साथ-साथ ऐसे महायज्ञ हमें हमारी सनातन संस्कृति और परंपराओं से बच्चों को और युवा पीढ़ी को जोड़ते हैं। श्री बालाजी धाम मंदिर की इस भव्य कलश यात्रा ने नगर में धार्मिक सौहार्द का अद्भुत संदेश दिया है। उन्होंने ईश्वर से सभी के लिए सुख एवं समृद्धि की कामना की। कलश शोभायात्रा में पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, उद्यमी भीमसेन कंसल, राकेश बिंदल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, सोम प्रकाश कुच्छल, हरिशंकर तायल, कुलदीप कुमार, विनोद राठी, रजत राठी, रजत गोयल, नितिन संगल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  UPDET--मुजफ्फरनगर में छात्रवृत्ति के 46 लाख पी गए दस शिक्षण संस्थान

Also Read This

चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट: अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद भारत पीछे नहीं हटेगा

नई दिल्ली। ईरान के चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट में भारत की भूमिका को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते भारत इस परियोजना से बाहर निकल सकता है। हालांकि, भारत सरकार ने इन अटकलों को खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि चाबहार पोर्ट से पीछे हटना कोई विकल्प नहीं है, भले ही अमेरिकी प्रतिबंधों में दी गई छूट की समय सीमा समाप्त होने के करीब हो। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत अपने रणनीतिक और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए वॉशिंगटन के साथ लगातार बातचीत कर रहा है। विदेश

Read More »

सांसद खेल महोत्सव में जी.डी. गोयनका स्कूल के विद्यार्थियों ने सांगीतिक प्रस्तुति से मोहा मन

मुजफ्फरनगर। सांसद खेल महोत्सव 2025–26 के समापन समारोह में जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, मुज़फ्फरनगर के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार सांगीतिक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का आयोजन चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य रूप से किया गया, जहां कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने मंच पर अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इसे भी पढ़ें:  अपनी बदमाशी का रौब दिखाता था भतीजा, चाचा ने मार डालाविद्यार्थियों की इस प्रस्तुति का निर्देशन विद्यालय के संगीत मेंटर श्री प्रवेंद्र सिंह ने किया। उनके मार्गदर्शन में बच्चों ने तालमेल और ऊर्जा के साथ प्रस्तुति देकर दर्शकों से खूब सराहना बटोरी। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा और प्रबंधक

Read More »

मणिकर्णिका घाट विवाद पर सीएम योगी का कांग्रेस पर हमला, AI वीडियो से भ्रम फैलाने का आरोप

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को काशी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मणिकर्णिका घाट विवाद को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि एआई जेनरेटेड वीडियो के जरिए मंदिरों को तोड़े जाने का भ्रम फैलाकर जनभावनाओं को भड़काने की साजिश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण के समय भी इसी तरह का प्रयास किया गया था। उस दौरान एक वर्कशॉप में रखी टूटी मूर्तियों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर काशी की विरासत को बदनाम करने की कोशिश हुई थी। अब एक बार फिर वही रणनीति अपनाई जा रही है। उन्होंने आरोप

Read More »

घने कोहरे में सड़क सुरक्षा पर मुजफ्फरनगर नगरपालिका की बड़ी पहल

मुख्य मार्गों पर लगाए जा रहे 4100 हाई-क्वालिटी रिफ्लेक्टर, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रात में किया औचक निरीक्षण, रैन बसेरों और अलाव व्यवस्था का भी लिया जायजा मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में बढ़ती सर्दी और घने कोहरे के बीच सड़क हादसों की संभावनाओं को कम करने के लिए नगरपालिका परिषद ने रोड सेफ्टी को प्राथमिकता देते हुए शहरी क्षेत्र में सुरक्षित यातायात के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिकारियों के साथ मिलकर उन कार्यों की समीक्षा की, जिनका उद्देश्य सड़कों पर शहरवासियों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। घने कोहरे के कारण लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के

Read More »

गाजियाबाद लोनी हत्या: अंधविश्वास में दोस्त की बेरहमी से हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद लोनी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अंधविश्वास और नरबलि के शक में तीन दोस्तों ने युवक की हत्या कर दी, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Read More »