जवाहर नवोदय विद्यालय से 9वीं का छात्र लापता, महिलाओं ने किया हंगामा

परिजनों के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर स्कूल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप
कहा-दूसरे छात्रों से विवाद के बाद प्रिंसिपल द्वारा दंडित किए जाने के बाद गायब हुआ छात्र

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के बघरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से 9वीं कक्षा का छात्र अचानक लापता हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। छात्र के परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। गुस्साए परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही छात्र का पता नहीं चला तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा में अचानक 9वीं कक्षा का छात्र लापता हो गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लापता छात्र की पहचान आर्यन पुत्र आतिश कुमार निवासी अलीपुर कला, थाना तितावी के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि छात्र का स्कूल में कुछ युवकों से विवाद हुआ था, जिसके बाद प्रिंसिपल ने आर्यन को ही दंडित किया। उसी के बाद से छात्र का कोई सुराग नहीं मिला है।
जानकारी के अनुसार, आर्यन रविवार दोपहर करीब एक बजे से स्कूल परिसर से लापता है। 2022 में नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेने वाला आर्यन वर्तमान में 9वीं कक्षा के बी सेक्शन का छात्र था। वह हाल ही में दो माह की छुट्टियों के बाद स्कूल लौटा था। छात्र के गायब होने की सूचना पाकर परिजन तत्काल स्कूल पहुंचे, लेकिन प्रशासन से उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस प्रदर्शन में शामिल रही महिलाओं ने डंडे लेकर विद्यालय परिसर में नारेबाजी भी की।
सूचना पर तितावी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस स्कूल स्टाफ और संबंधित छात्रों से पूछताछ कर रही है। आसपास के क्षेत्रों में छात्र की तलाश भी जारी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही छात्र आर्यन का पता नहीं चला तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। परिजनों ने पुलिस से आर्यन को सुरक्षित बरामद करने की गुहार लगाई है।

इसे भी पढ़ें:  अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई को चलेगा आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान

Also Read This

चरथावल के ठाकुरद्वारा मंदिर में लगा रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़कर हिस्सा लिया

मुजफ्फरनगर (चरथावल)। चरथावल में श्रीमती अनुसूईया त्यागी की 5वीं पुण्यतिथि की स्मृति में रविवार को एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ठाकुरद्वारा मंदिर प्रांगण, आर्य कन्या इंटर कॉलेज के निकट, आयोजित इस शिविर में कुल 77 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। यह शिविर मिशन वंदेमातरम दा ट्रस्ट और राउंड द टेबल के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया और मानव सेवा के इस प्रयास में भागीदारी निभाई। इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी ने किया अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का अनावरणकार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंच से रक्तदान करने वाले लोगों का उत्साह

Read More »

मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

आज भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव और अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ विशेष पूजन-अर्चन किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही धार्मिक माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान परशुराम जी की पूजा की और आरती में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पंडित अरुण मिश्रा जी, संजय मिश्रा, सुरेंद्र शर्मा जी, रवि शर्मा, रमन शर्मा, प्रमोद शर्मा, रोहित शर्मा, अमित शर्मा और मनीष शर्मा सहित कई भक्त मौजूद रहे। इसे भी पढ़ें:  सहायक अध्यापक परीक्षा की कॉपियों को कूड़ा गाड़ी में ढुलवाया, डीएम भड़केपूजन के बाद

Read More »

मुजफ्फरनगर-भगवान परशुराम जयंती पर भव्य हवन-पूजन व विशाल भंडारा

अक्षय तृतीया के अवसर पर शिवनगर स्थित मंदिर में जुटे हजारों श्रद्धालु, सामाजिक एकता का दिखा उत्साह मुजफ्फरनगर। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर रविवार को शिवनगर स्थित परशुराम महादेव मंदिर में भव्य हवन, पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान परशुराम के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा प्रसाद ग्रहण किया। इसे भी पढ़ें:  अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई को चलेगा आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान आयोजन अक्षय तृतीया के अवसर पर गांधी कॉलोनी गली नंबर 9 स्थित मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की

Read More »