यूपी के परिषदीय स्कूल अब 24 जून तक रहेंगे बंद, 25 जून से शुरू होगी पढ़ाई

UP School Summer Vacation 2026: उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है। अब बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 20 मई 2026 से 24 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। नए आदेश के अनुसार 25 जून 2026 से विद्यालय दोबारा खुलेंगे और नियमित पठन-पाठन शुरू होगा।

 

मंगलवार को गर्मी की छुट्टियों के बाद प्रदेश के कई परिषदीय स्कूल खुले थे। बच्चों का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया गया और पहले दिन मिड-डे-मील में खीर भी परोसी गई। लेकिन प्रदेश में गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने अवकाश अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया है।

 

गर्मी और लू को देखते हुए लिया गया फैसला

 

अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश कैलेंडर में बदलाव किया गया है। विभागीय स्तर पर माना गया कि अत्यधिक गर्मी और लू के कारण स्कूल खुलने के बाद जिला स्तर पर बार-बार छुट्टी घोषित करने की स्थिति बनती है। इससे पढ़ाई और स्कूल संचालन दोनों प्रभावित होते हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश को 24 जून तक बढ़ा दिया गया है। 25 जून से विद्यालयों में पढ़ाई शुरू होगी। हालांकि शिक्षकों को स्कूल संचालन से जुड़ी तैयारियों के लिए पहले से व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।

इसे भी पढ़ें:  शशि थरूर क्यों नाराज़ हैं? कोच्चि कार्यक्रम से उठा सियासी सवाल

 

22, 23 और 24 जून को स्कूल आएंगे शिक्षक

 

आदेश के अनुसार 22, 23 और 24 जून को शिक्षक विद्यालय पहुंचकर जरूरी तैयारियां पूरी करेंगे। इस दौरान टाइम टेबल तैयार करने, मिड-डे-मील की व्यवस्था देखने, पाठ्य-पुस्तकों की तैयारी, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में फर्जी बैनामा, 15 लाख की ठगी का खुलासा

 

विभाग ने साफ किया है कि विद्यालय खुलने से पहले परिसर की साफ-सफाई और बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं पूरी होनी चाहिए। जर्जर भवनों में किसी भी स्थिति में पठन-पाठन नहीं कराया जाएगा।

 

21 जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

 

ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ने के बावजूद 21 जून को विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। योग दिवस के कार्यक्रम में शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं को भी शामिल किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर योग अभ्यास और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

किताबों और जनगणना ड्यूटी को लेकर भी चुनौती

 

प्रदेश में कई शिक्षक अभी जनगणना और अन्य प्रशासनिक कार्यों में लगे हुए हैं। ऐसे में स्कूलों में नियमित पढ़ाई शुरू कराने से पहले शिक्षकों की उपलब्धता भी एक बड़ा मुद्दा बनी हुई है। इसके अलावा कई विद्यालयों में अभी सभी बच्चों तक पाठ्य-पुस्तकें पूरी तरह नहीं पहुंच पाई हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मंसूरपुर में हाईवे पर दो हादसों में पांच युवकों की मौत

 

विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि सभी विद्यार्थियों को समय से पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं। अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जाएगा। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि एक शैक्षिक सत्र में 220 दिन की पढ़ाई सुनिश्चित कराना अनिवार्य रहेगा।

 

ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ने से बच्चों और अभिभावकों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन अब विभाग के सामने 25 जून से स्कूलों में नियमित पढ़ाई को व्यवस्थित ढंग से शुरू कराना बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Also Read This

मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प को मुखर हुए सपा सांसद हरेन्द्र मलिक

व्यापारियों से अभद्रता के आरोप पर बैठक में आरपीएफ इंस्पेक्टर को लगाई फटकार, अधिकारियों के समक्ष उठाया मामला

Read More »

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »