नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व ने विश्व में बढ़ाया भारत का मानः निशंक

पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल बोले-समान नागरिकता कानून पूरे देश की जरूरत, 370 हटने से कश्मीर में बही विकास की गंगा

मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व ने ही दुनिया को एक नये शक्तिशाली और अखंड भारत का दर्शन कराया है। आज विश्व में भारत का मान बढ़ा है और नेतृत्व क्षमता भी विकसित हुई है। पूरे वैश्विक पटल आज भारत की ओर निहार रहा है। उन्होंने समान नागरिकता कानून को देश की सबसे बड़ी आवश्यकता करार देते हुए कहा कि उत्तराखंड ने इसे लागू कर देश को एक कानून का रास्ता दिखाया है। धारा 370 हटने से खून की होली की पहचान रखने वाले कश्मीर में आज विकास की गंगा बह रही है। नई शिक्षा नीति ने देश के भविष्य को संवारने के लिए एक मजबूत मार्ग प्रशस्त कर दिया है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक मंगलवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे। यहां गांधीनगर स्थित आवास पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी एवं अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ. निशंक ने कहा कि भाजपा ने देश और राज्यों को एक मजबूत और स्थिर नेतृत्व देने का काम किया है। भाजपा ने जनता के बीच सबका साथ, सबका विकास, विश्वास और प्रयास का मूलमंत्र देकर जनहितों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के सहारे देश को प्रगति दी है।

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमेश पोखरियाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश पूर्व में जंगलराज के रूप में देखा जाता था, लेकिन यहां पर योगीराज के स्थापित होने के बाद नई शुरूआत हुई है। भाजपा को वोट देकर यूपी के लोगों ने विकास और विश्वास की गंगा को खुद महसूस किया है। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश भाजपा का अभेद्य दुर्ग बनने जा रहा है। सीएम योगी की सरकार ने जिस प्रकार से यूपी के विकास और कल्याण के लिए काम किया है, वो काम जनता स्वीकार कर चुकी है। उत्तर प्रदेश दुनिया का एक देश जैसा है, लेकिन यहां जिस प्रकार से विकास की गति है, वो जनता को राहत प्रदान कर रही है। देश की लोकतांत्रिक और राजनीतिक व्यवस्था में यूपी का जो योगदान और स्थान उसको नकारा नहीं जा सकता है। भाजपा का अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का जो अभियान है, कार्यकर्ता अपने संघर्ष से उसको जीवंत बनाये हुए हैं। भाजपा की जीत के रूप में जो भी परिणाम सामने आ रहे हैं, वो कार्यकर्ता को मिले सूत्र के क्रियान्वयन की देन है।

डॉ. निशंक ने कहा कि भाजपा आज कार्यकर्ता के बल पर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और सबसे सशक्त नेतृत्व भी भाजपा के पास है। पीएम मोदी ने भारत के खोये हुए गौरव को विश्व पटल पर लौटाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में शिक्षा मंत्री रहकर नई शिक्षा नीति 2020 को स्वरूप देने का सौभाग्य है। हावर्ड, ओक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज जैसे शीर्षस्थ विश्वविद्यालयों ने भी इसको सराहा और दावा किया है कि भारत की यह नई शिक्षा नीति गैम चैंजर का काम करेगी। कहा कि इस नीति की सबसे बड़ी बात यह है कि देश के किसी भी राज्य में इसका कोई मुखर विरोध नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  घने कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन भिड़ंत, कई घायल

उत्तराखंड में यूसीसी यानि समान नागरिक संहिता लागू होने को लेकर उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड में इसका सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे रहा है। इसको पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए, क्योंकि आज देश की यह सबसे पहली आवश्यकता है। देश में पहले दो निशान, दो विधान और दो प्रधान की स्थिति थी। इससे कश्मीर रक्तरंजित रहता था, लेकिन पीएम मोदी ने धारा 370 को खत्म करके कश्मीर को विकास के पथ पर लाने का काम किया। देश को अखंड बनाने की पहल की गई। कांग्रेस और सपा के साथ ही जो विरोधी दल कहते थे कि ये करने से कश्मीर में खून की नदियां बहेगी, वही लोग आज कश्मीर में विकास की शांति की गंगा बहती देख रहे हैं।

इस अवसर पर मंत्री कपिल देव ने अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर पूर्व सीएम डॉ. निशंक का अभिनंदन किया। यहां पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, जिला महामंत्री रोहित वाल्मीकि, रोहताश पाल, विशाल गर्ग, अनुज गोयल, सभासद नवनीत गुप्ता, सभासद प्रशांत गौतम, बृजेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पूर्व डॉ. निशंक मंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ्ज्ञ प्रमुख उद्योगपति भीम सैन कंसल के मीका विहार स्थित आवास पर पहुंचे और कंसल परिवार द्वारा श्रीराम कथा के आयोजन की बधाई दी तथा कथावाचक संत विजय कौशल महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बीच भूकंप के तेज झटके

Also Read This

चारधाम यात्रा 2026 में पहले महीने VIP दर्शन पर रोक

चारधाम यात्रा में पहले महीने VIP दर्शन बंद, आम श्रद्धालुओं को मिलेगी प्राथमिकता

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है और इस बार शुरुआत से ही प्रशासन का रुख सख्त नजर आ रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि यात्रा के पहले एक महीने तक VIP दर्शन की व्यवस्था नहीं रहेगी। इस फैसले के पीछे मकसद यही बताया जा रहा है कि दूर-दराज से आने वाले सामान्य श्रद्धालुओं को पहले सुविधा मिले और भीड़ प्रबंधन बेहतर तरीके से हो सके। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने VIP दर्शन को लेकर एसओपी जारी की है। प्रशासन के मुताबिक, शुरुआती एक महीने तक चारों धाम में विशेष प्रवेश या VIP ट्रीटमेंट की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में एडवाइजरी केंद्र

Read More »

Muzaffarnagar News: प्रशिक्षुओं से वसूली के आरोप में RTC मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार निलंबित

फायरिंग व इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली, तीन लाख लेकर बुलेट खरीदने तक के आरोप, विभागीय जांच शुरु Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर। आरटीसी में तैनात मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार पर प्रशिक्षुओं से फायरिंग और इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार ने परीक्षा पास कराने के नाम पर प्रशिक्षुओं से भारी रकम वसूली, यहां तक कि तीन लाख रुपये लेकर बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने का मामला भी सामने आया है। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उदल सिंह ने एसएसपी के निर्देश

Read More »

Admerly ने आकाश शर्मा को CSO बनाया, Zee Media से आए

नई दिल्ली: BE Group इकोसिस्टम के तहत काम करने वाले publisher monetisation platform Admerly ने आकाश शर्मा को मुख्य रणनीति अधिकारी (CSO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, आकाश शर्मा इससे पहले ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन में सहायक उपाध्यक्ष  – डिजिटल मुद्रीकरण  के पद पर कार्यरत थे। कंपनी ने कहा कि नई भूमिका में आकाश शर्मा Admerly की go-to-market strategy तय करेंगे, एंटरप्राइज पब्लिशर के साथ संबंध मजबूत करेंगे और पब्लिशर इकोसिस्टम की बदलती जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट रोडमैप को दिशा देंगे। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को दिया वीआईपी ट्रीटमेंट!जारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, उनकी जिम्मेदारी Admerly को पब्लिशर मॉनेटीसतिओं स्पेस में एक भरोसेमंद

Read More »

खतौली में जल संकटः गैस पाइपलाइन कार्य से पानी की लाइन क्षतिग्रस्त

मरम्मत में देरी से बढ़ी लोगों की नाराजगी, गर्मी में पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर निवासी खतौली। खतौली नगर क्षेत्र में गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान जल आपूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से पिछले एक सप्ताह से कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ी है। भीषण गर्मी के बीच उत्पन्न इस संकट ने स्थानीय निवासियों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। पानी की कमी के कारण लोगों को पीने के पानी से लेकर दैनिक उपयोग तक के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और श्रम दोनों

Read More »

भाई ने भाई को गोली मारी, फिर गुस्से में पिता और छोटे बेटे ने ले ली उसकी जान

उरई/जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में जमीन बंटवारे का विवाद सोमवार शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुरा जागीर गांव में दो सगे भाइयों के बीच शुरू हुआ झगड़ा कुछ ही देर में दोहरी मौत तक पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक, पहले एक भाई ने अपने बड़े भाई को गोली मार दी। इसके बाद गुस्से में पिता और सबसे छोटे भाई ने कथित हमलावर की लाठियों से पिटाई कर दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार के दो बेटों की मौत से घर में कोहराम है। पुलिस ने पिता और छोटे बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसे

Read More »