मुजफ्फरनगर-ओवरलोड गन्ने से भरा ट्रक अचानक बस पर पलटा, आग लगने से गई लोग झुलसे

आसपास के लोगों ने साहस दिखाते हुए मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया और शीशे तोड़कर सवारियों को बाहर निकाला

मुजफ्फरनगर। रामराज क्षेत्र में ओवरलोड गन्ना ट्रकों व ट्रालों से हो रहे हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार शाम ओवरलोड और ओवरहाइट गन्ने से भरा एक अनियंत्रित ट्रक सड़क पर दौड़ता हुआ सामने से आ रही मुजफ्फरनगर-मवाना लाइन की प्राइवेट बस पर जा पलटा। इससे बस पलट गई और आग लग गई। आसपास के लोगों ने साहस दिखाते हुए मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया और शीशे तोड़कर सवारियों को बाहर निकाला। हादसे में लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए।
कस्बा मीरापुर के मोहल्ला दक्षिणी मुश्तर्क निवासी चालक अरशद पुत्र युनुस गुरुवार की शाम मुजफ्फरनगर से बस लेकर मवाना जा रहा था। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। जब बस टिकौला मिल के निकट पहंची तो चालक ने सामने से आ रहे ओवरलोड व ओवर हाइट गन्ने से भरे अनियंत्रित ट्रक को देखकर बस रोक ली लेकिन जैसे ही ट्रक बस के पास आया तो वह अनियंत्रित होकर बस पर पलट गया। इससे बस सड़क किनारे खेत में पलट गई तथा बस में आग लग गई। आसपास के लोगों ने दौड़कर मिट्टी से आग बुझाई तथा शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया।
हादसे में बस परिचालक मीरापुर निवासी साजिद तथा मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी कैफ, मेरठ के गांव सैनी निवासी महिला दिनेश्वरी, मुजफ्फरनगर निवासी अर्जुन, शाकिब, शान मोहम्मद, मवाना निवासी जुनैद, आदित्य, सीमा, रूबी समेत एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से विभिन्न अस्पतालों में भिजवाया गया। रामराज इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह यादव ने हैड्रा मंगाकर बस को सीधी कराई तथा ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारू करने का प्रयास किया।

इसे भी पढ़ें:  भरी सर्दी में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर परिवार, आधी रात पहुंचे अफसर

Also Read This

चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट: अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद भारत पीछे नहीं हटेगा

नई दिल्ली। ईरान के चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट में भारत की भूमिका को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते भारत इस परियोजना से बाहर निकल सकता है। हालांकि, भारत सरकार ने इन अटकलों को खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि चाबहार पोर्ट से पीछे हटना कोई विकल्प नहीं है, भले ही अमेरिकी प्रतिबंधों में दी गई छूट की समय सीमा समाप्त होने के करीब हो। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत अपने रणनीतिक और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए वॉशिंगटन के साथ लगातार बातचीत कर रहा है। विदेश

Read More »

सांसद खेल महोत्सव में जी.डी. गोयनका स्कूल के विद्यार्थियों ने सांगीतिक प्रस्तुति से मोहा मन

मुजफ्फरनगर। सांसद खेल महोत्सव 2025–26 के समापन समारोह में जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, मुज़फ्फरनगर के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार सांगीतिक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का आयोजन चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य रूप से किया गया, जहां कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने मंच पर अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इसे भी पढ़ें:  शादी के छह दिन बाद ही जेठ ने दबोचा, कमरा कर लिया बंदविद्यार्थियों की इस प्रस्तुति का निर्देशन विद्यालय के संगीत मेंटर श्री प्रवेंद्र सिंह ने किया। उनके मार्गदर्शन में बच्चों ने तालमेल और ऊर्जा के साथ प्रस्तुति देकर दर्शकों से खूब सराहना बटोरी। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा

Read More »

मणिकर्णिका घाट विवाद पर सीएम योगी का कांग्रेस पर हमला, AI वीडियो से भ्रम फैलाने का आरोप

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को काशी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मणिकर्णिका घाट विवाद को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि एआई जेनरेटेड वीडियो के जरिए मंदिरों को तोड़े जाने का भ्रम फैलाकर जनभावनाओं को भड़काने की साजिश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण के समय भी इसी तरह का प्रयास किया गया था। उस दौरान एक वर्कशॉप में रखी टूटी मूर्तियों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर काशी की विरासत को बदनाम करने की कोशिश हुई थी। अब एक बार फिर वही रणनीति अपनाई जा रही है। उन्होंने आरोप

Read More »

घने कोहरे में सड़क सुरक्षा पर मुजफ्फरनगर नगरपालिका की बड़ी पहल

मुख्य मार्गों पर लगाए जा रहे 4100 हाई-क्वालिटी रिफ्लेक्टर, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रात में किया औचक निरीक्षण, रैन बसेरों और अलाव व्यवस्था का भी लिया जायजा मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में बढ़ती सर्दी और घने कोहरे के बीच सड़क हादसों की संभावनाओं को कम करने के लिए नगरपालिका परिषद ने रोड सेफ्टी को प्राथमिकता देते हुए शहरी क्षेत्र में सुरक्षित यातायात के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिकारियों के साथ मिलकर उन कार्यों की समीक्षा की, जिनका उद्देश्य सड़कों पर शहरवासियों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। घने कोहरे के कारण लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के

Read More »

गाजियाबाद लोनी हत्या: अंधविश्वास में दोस्त की बेरहमी से हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद लोनी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अंधविश्वास और नरबलि के शक में तीन दोस्तों ने युवक की हत्या कर दी, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Read More »