खतौली तहसील होली मिलन में अधिवक्ताओं ने उड़ाया गुलाल

खतौली तहसील होली मिलन कार्यक्रम में शनिवार को अधिवक्ताओं ने रंगों के पर्व का उल्लासपूर्वक जश्न मनाया। न्यायिक और रजिस्ट्री कार्यों के उपरांत सभी अधिवक्ता एकत्र हुए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। तहसील परिसर ‘होली है’ के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में वरिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं की बड़ी भागीदारी रही। ढोल-नगाड़ों की थाप और फागुनी गीतों के साथ अधिवक्ताओं ने अबीर-गुलाल उड़ाया।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में अवैध क्लिनिक चलाते पकड़े गए मुजफ्फरनगर के सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया

वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया और पर्व की बधाई दी। अधिवक्ताओं ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एकता का संदेश देने का पर्व है। उन्होंने समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने की अपील की। अधिवक्ताओं ने बताया कि कानूनी कार्यों की व्यस्तता के बीच ऐसे आयोजन मानसिक शांति और आपसी समन्वय को मजबूत करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में यूजीसी इक्विटी एक्ट के विरोध में उग्र हुआ वैश्य समाज

कार्यक्रम में बार एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से होली मनाने का संकल्प लिया।

Also Read This

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल की शिक्षिका प्रमिला पुंडीर को हिंदी साहित्य अकादमी ने किया सम्मानितगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ

Read More »

लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर धमाके

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 की झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और फ्रिज कंप्रेसर फटने लगे, जिससे दूर-दूर तक धुआं और ऊंची लपटें दिखाई दीं। इस घटना ने बस्ती में रहने वाले परिवारों को कुछ ही मिनटों में सड़क पर ला खड़ा किया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के युवक और किशोरी ने होटल में खाया जहर, दे दी जानइस अग्निकांड में नुकसान कितना हुआ, इस पर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग तस्वीर सामने आई है। सूत्रों की माने तो करीब 200 से अधिक झोपड़ियों के जाली है। दमकल और राहत-बचाव की

Read More »

यशपाल के चार तीरः मुजफ्फरनगर में सीएम दौरे बाद भाजपा में अंदरूनी खींचतान तेज

पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार की फेसबुक पोस्ट ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, इशारों में दिए संदेश के मायने तलाशने में जुटे सियासी पंडित मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में हाल ही में हुए मुख्यमंत्री के दौरे की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब एक सोशल मीडिया पोस्ट ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। विकास योजनाओं की सौगात और सीएम की जनसभा की गूंज की खुमारी में खोये लोगों के बीच सत्तारूढ़ दल भाजपा के भीतर चल रही संभावित खींचतान को लेकर अब सियासी चटकारों के साथ भविष्य की सियासत पर आधारित अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया दौरे की

Read More »

समुद्र में नाव डूबी, 250 लापता…नौका में लगभग 280 लोग सवार थे

अंडमान- सागर में रोहिंग्या शरणार्थियों और बांग्लादेशी नागरिकों को ले जा रही एक नौका के पलटने से लगभग 250 लोगों के लापता होने की आशंका है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) ने एक बयान में कहा कि यह नौका दक्षिणी बांग्लादेश के टेक्नाफ से मलेशिया के लिए रवाना हुई थी। भारी हवाओं, उबड़-खाबड़ समुद्र और अत्यधिक भीड़भाड़ के कारण यह नौका डूब गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नौका में लगभग 280 लोग सवार थे और इसने चार अप्रैल को बांग्लादेश छोड़ा था। हादसे में लापता लोगों में कई बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बोट पर

Read More »