दरिद्र बच्चों से किया वादा निभाने मलिन बस्ती पहुंचे योगी के मंत्री

बच्चों, महिलाओं और पुरुषों से मिलकर सुनी पीड़ा, बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर किया प्रेरित, जनकपुरी क्षेत्र में शिक्षा, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के शहर की कालोनी जनकपुरी क्षेत्र से सटी मलिन बस्ती में बुधवार को उस समय हलचल बढ़ गई जब योगी सरकार के मंत्री और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक ही भ्रमण पर अधिकारियों के साथ वहां पहुंचे। अंबेडकर जयंती के मौके पर मंगलवार को मंत्री कपिल देव यहां आये थे और इसके अगले ही दिन बच्चों से किए गए वादे को निभाने पहुंचे मंत्री ने न केवल हालात का जायजा लिया, बल्कि शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर प्रशासन को तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

जनकपुरी क्षेत्र के निकट स्थित मलिन बस्ती में मंत्री कपिल देव ने बुधवार को दौरा कर वहां रहने वाले लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को करीब से समझा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया और बस्ती में रहने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी दिनचर्या और परेशानियों की जानकारी ली। मंत्री कपिल देव अग्रवाल मंगलवार को भारत रत्न डॉ. अंबेडकर जयंती के अवसर पर वहां गये थे और इस दौरान बच्चों से हुए संवाद के दौरान यह बात सामने आई थी कि कई बच्चे अभी भी स्कूल नहीं जा रहे हैं। इस पर चिंता जताते हुए मंत्री ने अपने वादे के अनुसार दोबारा बस्ती में पहुंचकर शिक्षा के मुद्दे को प्राथमिकता दी। बेसिक शिक्षा अधिकारी को साथ लेकर उन्होंने अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के प्रति जागरूक किया और सभी बच्चों को नियमित रूप से स्कूल चलो अभियान के तहत स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें:  खालापार पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक लाख रुपये बरामद

प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने इस भ्रमण में मौजूद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार को मौके पर ही निर्देश दिए कि बस्ती के पास ही उपलब्ध जमीन पर प्राथमिक विद्यालय की स्थापना की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि बच्चों को दूर न जाना पड़े और उनकी पढ़ाई बाधित न हो। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के साथ-साथ देश के समग्र विकास की मजबूत नींव रखती है। इस भ्रमण के दौरान मंत्री कपिल देव ने बस्ती में व्याप्त मूलभूत समस्याओं पर भी गंभीरता दिखाई। उन्होंने नगरपालिका और प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि हर घर तक बिजली, पानी, सड़क और स्वच्छता जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही अन्य लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के लिए भी कहा गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर बारात बस हादसा, एक घायल

इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर बस्ती के विकास और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया। मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ना है और इसके लिए प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर और नगरपालिका के एई निर्माण नैपाल सिंह तथा अन्य अधिकारियों को मलिन बस्ती में मूलभूत सुविधा विकसित करने के निर्देश दिये। यहां पर भाजपा केशव मंडल अध्यक्ष नंद किशोर पाल, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय सागर, मनोज लेमन, प्रवीण वर्मा, जगदीश पांचाल, सभासद पति सलेक चंद, सचिन प्रजापति, नमीष चंदेल एवं अन्य गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस की लापरवाही-डीसीएम चोरी के मामले में 16 महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Also Read This

सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा

मुजफ्फरनगर। सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा रहा। क्लब के चुनाव के लिए पदाधिकारी व सदस्य पद हेतु तमाम लोगों ने अपने नामांकन पत्र भरे थे। क्लब के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया गया। इनमें उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंघल, सचिव विजय वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष सरीन, के अलावा कार्यकारिणी सदस्य बैडमिंटन हिमांशु महेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य बिलियर्ड, कार्यकारिणी सदस्य कार्ड्स मनु गुप्ता व अतुल जैन, कार्यकारिणी सदस्य टेनिस डा देवेन्द्र सिंह मलिक, कार्यकारिणी सदस्य सामान्य अमित मित्तल, अजय स्वरूप, डा० दीपक गोयल व गिरीश अग्रवाल को निर्विरोध चुन लिया गया है। शेष लोगों के नामांकन पत्र वापसी हो

Read More »

डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी…. दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्माना

मुरादाबाद- रामपुर की अदालत ने तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आजम खां को दोषी करार दिया है। यह मुकदमा भोट थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। कोर्ट ने आजम को दो साल के कारावास की सजा सुनाई है।सपा नेता आजम खां को तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रामपुर की कोर्ट ने दो साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भोट थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था।आरोप था कि चुनाव प्रचार के दौरान सपा नेता ने तत्कालीन जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा

Read More »

शेखपुरा में सरकारी पानी की टंकी के दुरुपयोग से ग्रामीणों में भारी रोष

मुजफ्फरनगर। शेखपुरा गांव में स्थित सरकारी पानी की टंकी के कथित दुरुपयोग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी परिसर का इस्तेमाल पूरी तरह से निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी की टंकी की देखरेख के लिए नियुक्त एक युवक और उसका परिवार लंबे समय से टंकी परिसर में ही रह रहा है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आधी रात मलबे से आई आवाज, मैं जिन्दा हूं, बचा लो!आरोप है कि परिसर में सरकारी

Read More »

तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे

Read More »