दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: दो की मौत

हरिद्वार से लौटते समय बाइक सवारों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरे ने रास्ते में तोड़ा दम

मुजफ्फरनगर। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों ने एक बार फिर यातायात सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुरकाजी क्षेत्र में हुए भीषण हादसे में बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि छपार क्षेत्र में लापरवाही से वाहन चलाने के कारण एक अन्य दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों मामलों में संबंधित थानों में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी निवासी राहुल कुमार पुत्र मंगता कश्यम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 फरवरी की शाम करीब छह बजे उनके चाचा प्रेम कश्यप पुत्र सगवा कश्यप निवासी गांव खाईखेड़ी और मौसा तेजपाल कश्यप पुत्र शोभाराम कश्यप निवासी गांव किशनपुर थाना कनखल जिला हरिद्वार आवश्यक कार्य से हरिद्वार से गांव खाईखेड़ी वापस लौट रहे थे। भैंसली वाला के पास उनकी बाइक संख्या यूके08एसी 7409 को एक स्विफ्ट कार नंबर पीबी08 सीबी 4948 ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेजपाल कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रेम कश्यप ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

इसे भी पढ़ें:  झोटा-बुग्गी रेस पर जुआ खेलते युवकों पर पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार

दूसरी ओर, 28 फरवरी की शाम करीब 4:30 बजे थाना छपार क्षेत्र में हरिद्वार से दिल्ली जा रहे लोगों के वाहन को एक अन्य वाहन नंबर आरजे32 जीई 2198 ने साइड से टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता प्रभाकर सुन्दरियाल पुत्र गुरूदयाल निवासी राजनगर द्वारका पालम दिल्ली के अनुसार, सामने वाले चालक की लापरवाही से उनकी कार नंबर डीएल09सीबीसी 7822 पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि टक्कर चालक की तेज व लापरवाह ड्राइविंग के कारण हुई और वाहन में कोई सहचालक भी मौजूद नहीं था। मामले में कानूनी कार्रवाई और बीमा प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए शिकायत दर्ज कराई गई है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं यह संकेत दे रही हैं कि यातायात नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। पुरकाजी क्षेत्र में दो लोगों की मौत ने परिवारों को गहरे शोक में डाल दिया है।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री बेबी रानी ने महिलाओं की गोद भराई, नवजातों का किया अन्नप्राशन संस्कार

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  दुष्कर्म से आहत नाबालिग ने खाया जहर, गंभीरसूचना मिलने पर फुलास अकबरपुर के ग्राम

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  1 अगस्त से बिना फास्टैग वाहनों को देना होगा दोगुना टोलवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  झोटा-बुग्गी रेस पर जुआ खेलते युवकों पर पुलिस का शिकंजा,

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »