नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बांटे स्कूल बैग

छात्राओं को शिक्षा-प्रोत्साहन और सामाजिक संवेदनशीलता का दिया गया संदेश, क्रिस्टल बालाजी इंडस्ट्रीज से बच्चियों को मिला उपहार

मुजफ्फरनगर। बाल दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में क्रिस्टल बालाजी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा छात्राओं को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में बच्चियों का उत्साह देखते ही बनता था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे विद्यालय की प्रबंधक एवं नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और क्रिस्टल बालाजी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के स्वामी कार्तिक स्वरूप के साथ ही अन्य लोगों के आगमन पर विद्यालय की प्रिंसिपल सुश्री सुमित्रा सिंह और लिपिक गोपाल त्यागी ने समस्त स्टाफ के साथ मिलकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। बैग वितरण के दौरान बच्चियों के चेहरों पर प्रसन्नता झलक रही थी। यह पहल सिर्फ उन्हें शैक्षणिक सामग्री देने तक सीमित नहीं रही, बल्कि शिक्षा के प्रति प्रेरणा जगाने का एक सुंदर प्रयास साबित हुई।

इसे भी पढ़ें:  रिटायर्ड इंजीनियर को डिजीटल अरेस्ट कर 33.33 लाख की ठगी करने वाला एक गिरफ्तार

कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि बाल दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हर बच्चा हमारे समाज का भविष्य है। बच्चियों को शिक्षित और सशक्त बनाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की अलख जगाकर समाज में बेटियों के प्रति सोच को बदलने का काम किया है। आज भाजपा की केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकारों में बेटियों, महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए अनेक कार्यक्रम और हेल्पलाइन चल रही हैं। मिशन शक्ति के सहारे उनको अपने कानूनी और सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बेटियों की सुरक्षा के लिए कानून का राज स्थापित किया है। उन्होंने क्रिस्टल बालाजी इंडस्ट्रीज के कार्तिक स्वरूप का आभार जताते हुए कहा कि आज उनके द्वारा दिया गया यह छोटा-सा योगदान इन बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाने में सहायक साबित होगा। निजी संस्थाओं का इस प्रकार आगे आना समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि वो भी इन बच्चियों की तरक्की के लिए उनके शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।
बाल दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल सामाजिक दायित्व का उदाहरण बना, बल्कि बच्चियों के प्रति संवेदनशीलता और शिक्षा-सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में भी याद रखा जाएगा। विद्यालय प्रशासन, इंडस्ट्रीज और अतिथियों के संयुक्त प्रयास ने इस दिन को बच्चियों के लिए विशेष और यादगार बना दिया। सभी बच्चियों ने अतिथियों का आभार जताया।

इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  रिटायर्ड इंजीनियर को डिजीटल अरेस्ट कर 33.33 लाख की ठगी करने वाला एक गिरफ्तारसूचना

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  आरडीएफ पर तकरारः राकेश टिकैत ने फैक्ट्रियों में कूड़ा जलाने पर जताया कड़ा विरोधवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  रिटायर्ड इंजीनियर को डिजीटल अरेस्ट कर 33.33 लाख की ठगी

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »