विकास राठी उत्तर प्रदेश अंडर-14 टीम में गेंदबाजी प्रशिक्षक नियुक्त

मुजफ्फरनगर के युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे विकास को मिला उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ से सम्मान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे विकास राठी को उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ ने अंडर-14 राज्य टीम का गेंदबाजी प्रशिक्षक बनाकर सम्मानित किया है। यह नियुक्ति राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी से ठीक पहले की गई है, जिसमें पिछली बार की विजेता उत्तर प्रदेश की टीम भाग लेगी। यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश में आयोजित की जाएगी और इसमें सेंट्रल जोन के अन्य राज्यों उत्तराखंड, राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और बिहार की टीमें भी शिरकत करेंगी।
निदेशक मनोज पुंडीर नें बताया कि विकास राठी न केवल मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव हैं, बल्कि वे पहले अंडर-19 प्रदेश टीम के लिए खेल चुके हैं और पिछले वर्ष की चौंपियन अंडर-16 उत्तर प्रदेश टीम के मैनेजर भी रह चुके हैं। उनके पास युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने का व्यापक अनुभव है और उनकी इस नियुक्ति को क्रिकेट प्रेमियों ने सराहा है। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक मनोज पुंडीर, चेयरमैन भीम कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, उपाध्यक्ष अरविंद भारद्वाज, कुशल पाल सिंह, योगेंद्र मलिक, इन्दर माथुर, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, ओमदेव सिंह, रोहित, सीए अजय जैन, रोहन त्यागी, शिरीष वर्मा, संजय चौधरी, डॉ. हेमंत,अरशद सहित अन्य सदस्यों ने उन्हें इस नई भूमिका पर शुभकामनाएं दी हैं।
विकास राठी ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश की अंडर-14 टीम को एक मजबूत गेंदबाजी इकाई के रूप में तैयार करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मौका न केवल उनके लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। इस नियुक्ति से युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी और उत्तर प्रदेश क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  उधार दिए 3.80 लाख हड़पने पर पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  उधार दिए 3.80 लाख हड़पने पर पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमाकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  एटूजेड रोड का चौड़ीकरण करने को अतिक्रमण हटवायेगा एमडीएमपालिका टीम के

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »