साईं धान फाउंडेशन ने 140 टीबी मरीजों को वितरित की पोषण पोटली

मरीजों के स्वास्थ्य लाभ और उपचार में मिली मदद, बीमारियों के प्रति जागरुकता पर दिया जोर

मुजफ्फरनगर। को साईं धान फाउंडेशन गुरुग्राम द्वारा मुज़फ्फरनगर में 140 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। यह पहल टीबी मरीजों के बेहतर इलाज और पोषण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है, ताकि मरीज जल्द स्वस्थ हो सकें और उनका रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो। इस अवसर पर साईं धान फाउंडेशन के सुशील और श्रीमती सुनीता ने स्वयं पोषण पोटली वितरित की। कार्यक्रम में टीबी हॉस्पिटल मुज़फ्फरनगर से डॉ. लोकेश चंद गुप्ता, विपिन शर्मा, हेमंत यादव, रुचिर, संजीव और अभिषेक भी मौजूद रहे। सभी ने टीबी के प्रति जागरूकता और पोषण पर जोर दिया।
टीबी के उपचार और पोषण को लेकर डीटीओ डॉ. लोकेश गुप्ता ने बताया कि यह पहल टीबी हारेगा, देश जीतेगा, अभियान के तहत की जा रही है। अभियान के तहत समाज के विभिन्न वर्ग टीबी मरीजों को गोद लेकर उनकी स्वास्थ्य देखभाल और पोषण की जिम्मेदारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को दी गई पोषण पोटली में दालें, चना, सूखे मेवे, ओआरएस (व्तंस त्मीलकतंजपवद ैवसनजपवद) और आवश्यक सप्लीमेंट्स शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य केवल दवा उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि मरीजों के संपूर्ण स्वास्थ्य और पोषण का ध्यान रखना भी है।
डीटीओ ने कहा, कि पोषण और मानसिक सहयोग टीबी के इलाज में उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि दवाइयां। ऐसे कार्यक्रमों से मरीजों को आत्मविश्वास मिलता है और वे जल्दी स्वस्थ होते हैं। समाज का सहयोग और जागरूकता इस अभियान की सफलता की कुंजी है। इस कार्यक्रम से यह स्पष्ट होता है कि केवल दवा देना ही नहीं, बल्कि टीबी मरीजों का पोषण और मानसिक सहयोग भी इलाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है। साईं धान फाउंडेशन जैसी पहलें मरीजों को न केवल स्वास्थ्य लाभ देती हैं, बल्कि उन्हें समाज का सहयोग भी महसूस कराती हैं। टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान के तहत इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक मरीजों तक इलाज और पोषण की मदद पहुँच सके।

इसे भी पढ़ें:  यमुना के उफान से थमा मुजफ्फरनगर का रेल यातायात

Also Read This

रोहित का शव मिला बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटों बाद लापता हुआ था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला में 28 वर्षीय रोहित का शव रविवार सुबह जंगल के पास एक नाले में मिला। परिजनों के अनुसार, वह बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटे बाद घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  पुलिस भर्ती पेपर में जातिगत टिप्पणी सनातनियों का अपमान: हरेन्द्र मलिक  मृतक की पहचान गांव गोयला निवासी रोहित पुत्र मेहर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रोहित ने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मनाया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह घर से

Read More »

तितावी लापता किशोरी बरामद: पुलिस ने दो दिन बाद सकुशल खोजा

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी की तलाश के लिए गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे खोज निकाला। बरामदगी अभियान में सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह, तितावी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार और ढिढावली चौकी इंचार्ज विकास कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस की ओर से किशोरी के लापता होने के कारण या बरामदगी के स्थान के संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसे भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय किसान सम्मेलन में लहराया भाकियू का हर

Read More »

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा तथा अपने जीवन में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन से हुआ। उपस्थित साधकों ने योग और ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति,

Read More »